भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहती हैं। अभिनेत्री आए दिन सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें और मजेदार वीडियो साझा करती रहती हैं। उनकी दीवानगी इतनी है कि अभिनेत्री की हर पोस्ट इंटरनेट पर आते ही वायरल हो जाती है। फैंस उनकी तस्वीरें और वीडियो देखकर उनपर जमकर करते हैं। उनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा भी उनके साथ ठुमके लगाने से अपने आप को रोक नहीं पाए। आज अभिनेत्री अक्षरा सिंह ने एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसमें वह विजय के साथ उनकी फिल्म के गाने पर मटकती नजर आ रही हैं।
Bhojpuri: विजय देवरकोंडा के साथ थिरकती दिखीं अक्षरा सिंह, 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर डांस कर जीता फैंस का दिल
विजय के साथ अक्षरा का डांस
अक्षरा सिंह ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बीते दिनों विजय देवरकोंडा से हुई मुलाकात का एक नया वीडियो अपने फैंस के साथ साझा किया है। यह वीडियो उस समय का है, जिस दिन विजय और अनन्या अपनी फिल्म 'लाइगर' का प्रमोशन करने पटना पहुंचे थे। वीडियो में अक्षरा और विजय बहुत मजेदार अंदाज में 'लाइगर' के गाने 'आफत' पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं। जहां फिल्म में इस गाने में दर्शकों को विजय और अनन्या के मूव्स पसंद आ रहे हैं, वहीं इस वायरल होती वीडियो में अक्षरा और विजय की केमिस्ट्री भी कमाल लग रही है।
कमाल एक्सप्रेसन के साथ किया धमाकेदार डांस
अक्षरा ने वीडियो साझा करते हुए लिखा, 'आआफाआआआआतत्तत्ततत्तत्त.....विजय आप बहुत ही अद्भुत इंसान हैं। आप हमेशा मेरे दिल में एक विशेष स्थान रखता है।' दोनों वीडियो में एक साथ जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे हैं। विजय और अक्षरा 'आफत' के हुक स्टेप करते दिख रहे हैं। वीडियो में उन दोनों एक्स्प्रेशन्स भी कमाल लग रहे हैं। वायरल हो रहा यह वीडियो, जिसने भी देखा वह इन दोनों की तारीफ ही कर रहा है। फैंस काफी खुश होकर कमेंट कर दोनों पर प्यार बरसा रहे हैं।
फैंस को भाई दोनों की जोड़ी
अक्षरा सिंह और विजय का ये जबरदस्त डांस वीडियो देखने के बाद प्रशंसक अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं साझा कर रहे हैं। एक यूजर ने दोनों की तारीफ करते हुए लिखा, 'आप दोनों का कोई जवाब नहीं आप लाजवाब हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'हॉट।' कुछ इसी तरह से बाकी यूजर्स भी अक्षरा और विजय की तारीफ करते दिखे। इसके साथ ही बहुत से फैंस फायर और दिल वाले इमोटिकॉन्स के जरिए भी दोनों के डांस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
