विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की फिल्म 'लाइगर' रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर को तो बेहतर रेस्पांस मिला था, लेकिन लग रहा है कि फिल्म दर्शकों को कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। ऐसे में पुरी जगन्नाथ के डायरेक्शन में बनी फिल्म को अब ओटीटी पर रिलीज करने की पूरी तैयारी कर ली गई है। फिल्म के ओटीटी पर रिलीज होने को लेकर खबर आ रही है कि मेकर्स ने इसके लिए ओटीटी से डील कर ली है। दर्शक जिस तरीके से बड़ी संख्या में विजय और अनन्या को प्रमोशन के दौरान देखने के लिए पहुंचते थे, उस तरीके से बॉक्स ऑफिस पर नजर नहीं आ रहे हैं।
Liger OTT Release: ओटीटी पर इस दिन आएगी लाइगर, जानिए किस प्लेटफॉर्म से तय हुई डील?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Thu, 25 Aug 2022 04:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन