भोजपुरी फिल्म 'गदर 2' के एक्टर विशाल सिंह अब अपनी नई फिल्म लेकर आ रहे हैं । इस फिल्म का नाम होगा 'लव के लिए कुछ भी करेगा ।' 'गदर 2' से पहले विशाल सिंह ने 'लेआईब दुलहनिया पाकिस्तान से' और 'हथियार' से खूब चर्चा बटोरी थी ।
इस फिल्म के प्रोड्यूसर सतीश दुबे और सुनील सिंह हैं जबकि डायरेक्शन धीरज ठाकुर ने किया है । कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुआ था । लुक में विशाल सिंह लंबे बाल वाले नए गेटअप में नजर आए थे ।
फिल्म में कॉमेडी, ड्रामा और खूब एक्शन होगा । विशाल ने फिल्म को लेकर कहा कि उन्होंने सेट पर खूब पसीना बहाया है । हालांकि रोल के बारे में कुछ नहीं बताया । इस फिल्म में विशाल सिंह के अलावा नीलू सिंह, उमेश सिंह, गोपाल राय, राजू सिंह माही और अयाज खान मुख्य भूमिका में होंगे ।
फिल्म में खास बात यह है कि इसमें भोजपुरी स्टार आम्रपाली का एक आइटम सॉन्ग भी होगा । आम्रपाली हिंदी टीवी शो 'सात फेरे', 'मायका' और 'नाम करेगी रोशन' में भी नजर चुकी हैं । आम्रपाली भोजपुरी इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली एक्ट्रेस में से एक हैं ।
हाल ही में आम्रपाली अपना वजन घटाकर चर्चा में आ गईं हैं । इसके लिए आम्रपाल ने जिम में घंटों पसीना बहाकर वर्कआउट और एक्सरसाइज की है । जिस तरह बॉलीवुड में स्लिम, जीरो साइज फिगर वाली एक्ट्रेसेस की डिमांड है, वैसे ही भोजपुरी इंडस्ट्री में एक्ट्रेस को स्लिम लुक में पसंद नहीं किया जाता ।