सलमान खान की फिल्म 'रेस 3' को अपनी फिल्म 'बॉर्डर' से जबरदस्त टक्कर टक्कर दे रहे सुपरस्टार निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज हुआ है। निरहुआ के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने की मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।
भोजपुरी सिनेमा के पीआरओ और पत्रकार शशिकांत सिंह ने निरहुआ पर के गाली-गलौच करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाया हैं। उन्होंने निरहुआ के साथ अपनी इस बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया है और शिकायत दर्ज कराई।
हालांकि निरहुआ ने इस पर कोई जवाब नहीं दिया है। निरहुआ के छोटे भाई और एक्टर परवेश लाल यादव ने इस मामले के बारे में बताया कि पिछले कुछ समय से शशिकांत सोशल मीडिया पर 'बॉर्डर' के खिलाफ नेगेटिव अभियान चलाए हुए थे। नेगेटिव बातें फैला रहे थे। परवेश लाल ने ये माना कि दोनों में गरमागर्मी हुई थी।
आपको बता दें ईद के मौके पर रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रेस-3 ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी पकड़ बना ली है। फिल्म ने पहले दिन ही 29.17 करोड़ की कमाई की लेकिन सलमान खान की फिल्म भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव यानि निरहुआ की फिल्म बॉर्डर को टक्कर नहीं दे पाई।
बता दें बॉर्डर भोजपुरी की अब तक कि सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है। संतोष मिश्रा फिल्म के लेखक निर्देशक है। वही प्रवेश लाल यादव फिल्म के निर्माता हैं। यूपी और बिहार में सलमान खान नहीं बल्कि निरहुआ का जादू देखने को मिल रहा है।