छोटे परदे पर 'अंगूरी भाभी' के नाम से दर्शकों का दिल जीतने वाली टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे काफी सुर्खियों में छाई हुई हैं। हाल ही में वह थाइलैंड से छुट्टियां का आनंद लेकर लौटी हैं। थाइलैंड में रहते हुए शुभांगी अत्रे ने अपनी कुछ बोल्ड तस्वीरें इंस्टग्राम पर शेयर की थीं। इन तस्वीरों में उन्हें बिकिनी वाले अवतार में भी देखा गया था। उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई थीं।
एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे के बिकिनी अंदाज को उनके कुछ फैंस ने काफी पसंद किया तो कुछ को उनका बिकिनी अवतार बिल्कुल भी अच्छा नहीं लगा। यहां तक की कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने तो उन्हें ट्रोल तक कर दिया, और यह तक बोल दिया कि संस्कारी दिखने वाली 'अंगूरी भाभी' को इस तरह बिकिनी नहीं पहनी चाहिए। वहीं अब सोशल मीडिया यूजर्स को शुभांगी अत्रे ने करारा जवाब दिया है।
जी हां अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए की खबर के अनुसार 12 साल के बच्चे की मां शुभांगी अत्रे ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा- 'समुद्र के बीच पर जाने पर लोग मुझसे क्या उम्मीद करते हैं कि मैं क्या पहनकर जाऊं..?? जाहिर सी बात है कि बीच पर मैं साड़ी या फिर सलवार-कमीज पहनकर तो जाउंगी नहीं। मैं वह ड्रेस पहनउंगी जिसे मैं पानी के अंदर आराम से संभाल सकूं। इसलिए मैंने स्विमसूट पहना।'
इतना ही नहीं 'अंगूरी भाभी' ने आगे कहा- 'लोग मुझे बोल रहे हैं कि मैंने बिकनी में जो अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है उसके लिए मैं गलती महसूस करूं। नहीं..!! मैं इसके लिए कभी गलती महसूस नहीं करुंगी। मेरे पति ने मेरी यह तस्वीरें ली तो इसमें मुझे क्या परेशानी हो सकती है।' शुभांगी अत्रे ने करारा जवाब देते हुए यह भी कहा- 'मुझे मेरे किरदार के हिसाब के अगर ऑन स्क्रीन भी बिकिनी पहननी पड़ी तो भी मुझे कोई परेशानी नहीं होगी।'
सोशल मीडिया यूजर्स को लेकर 'अंगूरी भाभी' का गुस्सा यहीं नहीं थमा उन्होंने आगे कहा- 'मुझे इस चीज का काफी बुरा लग रहा है कि लोग मेरे बारे में ऐसी सोच रख रहे हैं। लोग क्या चाहते हैं कि मैं हमेशा 'अंगूरी भाभी' वाली ड्रेस में रहूं। यह मुझसे कभी नहीं होगा। लोगों को यह बात समझने की जरूरत है कि मैं परदे पर अपनी निजी जिंदगी से एकदम अलग कपड़े पहनती हूं।'