मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और उनके हर्ष लिंबाचिया जल्द ही माता- पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कॉमेडियन ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें फैंस के साथ साझा की थी। इसी क्रम में अब भारती ने अपने यूट्यूब चैनल एलओएल (लाइफ ऑफ लिंबाचिया) पर एक बीटीएस वीडियो साझा किया है। सामने आए इस वीडियो में भारती ने बताया कि उन्हें डॉक्टरों ने कहा है कि अब उनका बच्चा किसी भी दिन आ सकता है।
2 of 5
भारती सिंह
- फोटो : यूट्यूब
हाल ही में शेयर किए गए इस वीडियो में भारती कहती हैं कि, "डॉक्टर ने मुझे कहा है कि अब कभी भी अस्पताल जाना पड़ सकता है, इसलिए मैंने सोचा कि जो भी दिन बचे हैं, हम उसका फोटोशूट करा लें, नहीं तो हम क्या पोस्ट करेंगे। इसके साथ ही भारती ने पहले लुक की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह गुलाबी रंग के गाउन में नजर आ रही हैं, जबकि उनके पति हर्ष गहरे नीले रंग की शर्ट और डेनिम जींस पहने दिखाई दिए। भारती ने इन तस्वीरों को होली के मौके पर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था।
3 of 5
भारती सिंह
- फोटो : यूट्यूब
वहीं, वीडियो में शूटिंग के दौरान भारती में कहती हैं, "मैं अब थोड़ा असहज महसूस कर रही हूं। ऐसा लग रहा है कि इस शूट के बाद मुझे सीधे अस्पताल जाना होगा। एसी और पंखे होने के बावजूद भी गर्मी बहुत है। मुझे यह शूट में करना चाहिए था।" इसके साथ ही उन्होंने अपने एक और लुक की तस्वीरें साझा कीं, जिसे उन्होंने अभी तक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट नहीं किया है। इन तस्वीरों में वह एक सफेद रंग के गाउन में और हर्ष लिंबाचिया एक सफेद शर्ट और डेनिम जींस में दिखाई दे रहे हैं।
4 of 5
भारती सिंह
- फोटो : यूट्यूब
इसके बाद उन्होंने वीडियो में फैंस को अपना चौथा लुक दिखाया, जिसमें उन्होंने नीला गाउन पहना हुआ था। इस दौरान वीडियो में फोटोशूट के लिए तैयार होते ही भारती ने मजाक में कहा, "मैं सोच रही थी कि बच्चों का भी करवाऊंगी, वो तो थक ही जाएगा। चलो मैं तो बोल सकती हूं वो तो बोल भी नहीं पाएगा। इसलिए मैं उनका फोटोशूट तुरंत करवाऊंगी क्योंकि वे शिकायत नहीं कर पाएंगे।" वहीं, वीडियो के अंत में जैसे ही भारती फोटोशूट खत्म होने पर राहत की सांस लेती हैं। उन्हें पता चलता है कि उन्हें पांचवे लुक के लिए भी पोज देना है।
5 of 5
भारती सिंह
- फोटो : यूट्यूब
वीडियो में भारती अपने आखिरी लुक में काले रंग की ड्रेस में चोटी बांधे नजर आ रही हैं। इसके साथ ही वह वीडियो में अपने फैंस से अनुरोध की किया कि वह उनके बच्चे के लिए लड़के और लड़कियों के नाम के कई सारे विकल्प भी भेजे। गौरतलब है कि कॉमेडियन भारती और हर्ष ने कुछ महीने पहले ही अपने यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। बाद में भारती ने यह भी खुलासा किया कि वह अप्रैल के पहले सप्ताह में बच्चे को जन्म दे सकती हैं।