सलमान खान ने बॉलीवुड नें डेब्यू फिल्म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी लेकिन फिर वह 'मैंने प्यार किया' से लीड किरदार के रूप में लांच हुए थे। इस फिल्म में उनके साथ भाग्यश्री नजर आई थीं। 'मैंने प्यार किया' का नाम आज भी बेहतरीन रोमांटिक फिल्मों में शुमार किया जाता है। 'मैंने प्यार किया' सलमान खान की पहली और भाग्यश्री की इकलौती हिट फिल्म रही थी।
जब 'मैंने प्यार किया' की शूटिंग चल रही थी तब सलमान खान भाग्यश्री के साथ छेड़खानी कर भागे और अचानक गिर पड़े, हंसकर भाग्यश्री ने कहा, कोई बात नहीं, होता है, होता है। सूरज बड़जात्या साहब ने ऑफ कैमरा बोला गया ये डायलॉग फिल्म में ले लिया। सलमान के साथ भाग्यश्री की केमिस्ट्री काफी पसंद की गई। इस फिल्म से सलमान बॉलीवुड के सबसे ऊंचे मुकाम पर पहुंचे लेकिन भाग्यश्री ने शादी कर परिवार को अहमियत दी।
फिल्म 'मैंने प्यार किया' के बाद भाग्यश्री ने फिल्में तो कीं, लेकिन सिर्फ पति हिमालय के साथ। एक इंटरव्यू में सलमान ने बताया था कि इस फिल्म के बाद भाग्यश्री फेमस हो गईं लेकिन उन्हें कोई कास काम नहीं मिला। लोग हर जगह भाग्यश्री की बातें करते थे लेकिन वह शादी करके सेटल हो गईं। क्या आप जानते हैं 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री की वजह से कई सीन्स बदले गए, ये बात सलमान खान खुले तौर पर कह चुके हैं।
भाग्यश्री ने बताया था एक सीन था जिसे करने में उन्हें असहजता महसूस हुई। उन्होंने बताया था, "एक सीन था जिसमें मुझे भागकर सलमान की बाहों में जाना था। आजकल की जेनेरेशन शायद ये सुनकर हंस पड़े लेकिन ये मेरे लिए पहली बार था जब मैं किसी पुरुष के गले लगी। मैं बहुत कन्जरवेटिव थी। इस सीन से मैं इतना परेशान हुई कि सेट पर ही रो पड़ी।
सलमान और सूरज जी ने इसे सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन मैं जानती थी कि उस सीन को किसी और तरह से फिल्माया नहीं जा सकता। खुद को काफी समझाने के बाद मैंने शूट पूरा किया था।" भाग्यश्री जहां आज शादीशुदा ज़िंदगी में परिवार और चार बच्चों के साथ खुशहाल हैं। अब भाग्यश्री के बेटे बॉलीवुड में डेब्यू कर चुके हैं। वहीं उनके पहले को-स्टार सलमान खान अब तक बैचलर लाइफ का लुत्फ उठा रहे हैं।