क्या आपको ये हीरोइन याद है ? इस हीरोइन ने अमिताभ बच्चन के साथ 'लावारिस' और 'आज का अर्जुन' जैसी फिल्मों में काम किया था। फिल्म में साइड रोल था शायद इसलिए लोगों ने ज्यादा ध्यान ना दिया हो, लेकिन फिल्मों में जब भी इस हीरोइन की जान पर बनी अमिताभ उसकी मदद करने के हमेशा ही हाजिर रहे। क्या आप जानते हैं कि असल में ये हीरोइन कौन है और कहां है ?कैसी दिखती है ?
इस हीरोइन का नाम है प्रीति सप्रू जो आज पंजाबी फिल्मों की सुपरस्टार हैं। प्रीति सप्रू पंजाबी सिनेमा पर सालों से राज कर रही हैं। अभी तक के करियर में वो कई हिट फिल्में दे चुकी हैं। प्रीति को शुरुआत में बेशक साइड रोल ही करने को मिले लेकिन उनमें भी वो अपनी छाप छोड़ने में कामयाब रहीं।
प्रीति सप्रू जानेमाने एक्टर डीके सप्रू की बेटी हैं जिन्होंने 350 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया और खूब ख्याति पाई। वहीं उनकी मां हेमवती सप्रू भी जानमानी अदाकारा रही हैं। प्रीति ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 13 साल की उम्र में की थी।
अपने करियर में उन्हें अमिताभ बच्चन के अलावा राजेश खन्ना और जितेंद्र जैसे सुपरस्टारों के साथ काम करने का मौका मिला। हिंदी फिल्मों के साथ साथ प्रीति सप्रू ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया और एक बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं।
प्रीति सप्रू ना सिर्फ एक सक्सेसफुल एक्ट्रेस हैं बल्कि वो एक सफल निर्देशक भी हैं जो 'कुर्बानी जट दी' जैसी कई हिट पंजाबी फिल्में डायरेक्ट कर चुकी हैं। इसके अलावा प्रीति सप्रू ने कुछ हिंदी फिल्मों की कहानी भी लिखी है।