{"_id":"58e497b34f1c1bc06e5b66e8","slug":"bhagyashree-s-son-abhimanyu-dassani-signs-his-bollywood-debut-mard-ko-dard-nahin-hota","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू करेगा सलमान की 'हीरोइन' का बेटा, देखें तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू करेगा सलमान की 'हीरोइन' का बेटा, देखें तस्वीरें
amarujala.com: Presented by- कुशमिता राणा
Updated Wed, 05 Apr 2017 02:11 PM IST
विज्ञापन
फिल्मी सितारों के बेटे-बेटियों के बॉलीवुड में एंट्री करने के दौर में भाग्यश्री के बेटे भी फिल्मों में अपना हाथ आजमाने उतर रहें हैं। भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दसानी बॉलीवुड में अपनी आने वाली फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' से डेब्यू करने वाले हैं।
Trending Videos
मैने प्यार किया
आपको बता दें भाग्यश्री की डेब्यू फिल्म 1989 में आई 'मैने प्यार किया' थी। इस फिल्म में उनके साथ सलमान खान थे। सलमान खान की भी ये डेव्यू फिल्म थी। फिल्म सुपरहिट गई थी और इस फिल्म को 1990 में चार फिल्मफेयर अवार्डस से नवाजा गया था।
हालांकि इसके बाद भाग्य श्री की कोई फिल्म इस ऊंचाई तक नही पहुंच पाई। उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नही रहा।
हालांकि इसके बाद भाग्य श्री की कोई फिल्म इस ऊंचाई तक नही पहुंच पाई। उनका फिल्मी करियर भी कुछ खास नही रहा।
फिल्म 'मर्द को दर्द नहीं होता' को वसन बाला डायरेक्ट करेंगे। अभिमन्यु दसानी के साथ ही इस फिल्म में वो राधिका मदन को भी लॉन्च करने वाले हैं। अनुराग कश्यप के बैनर तले बन रही फिल्म से अभिमन्यु का इंडस्ट्री में डेब्यू करना एक बड़ी बात होगी।
देखना ये होगा कि स्टार सन एंड डॉटर की लिस्ट में अभिमन्यु कितना धमाल मचा पाते हैं।
देखना ये होगा कि स्टार सन एंड डॉटर की लिस्ट में अभिमन्यु कितना धमाल मचा पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
अपनी पहली फिल्म के लिए अभिमन्यु जम कर पसीना बहा रहें हैं। हाल ही में उन्होने जिम में अपना एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
A post shared by Abhimanyu Dassani (@abhimanyud) on
विज्ञापन
इससे पहले भाग्यश्री की बेटी अवंतिका दसानी सुर्खियों में रहीं थीं, लेकिन बेटी से पहले शायद भाग्यश्री बेटे के कॅरियर को शुरू करना चाहती हैं।
इस फिल्म में कुछ ऐसे ऐक्शन सीन होंगे जो इससे पहले पर्दे पर नहीं दिखे हैं।
इस फिल्म में कुछ ऐसे ऐक्शन सीन होंगे जो इससे पहले पर्दे पर नहीं दिखे हैं।
