साउथ एक्ट्रेस नयनतारा न्यूली पेरेंट हुड एन्जॉय कर रही हैं। बता दें कि हाल ही में अभिनेत्री नयनतारा की राइटर-डायरेक्टर विग्नेश से शादी हुई थी। शादी से पहले दोनों सात साल तक एक रिलेशनशिप में थे। लेकिन यह नयनतारा का पहला रिलेशन नहीं था। इससे पहले भी अभिनेत्री का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जी हां, एक समय ऐसा था जब नयनतारा की फिल्मों से ज्यादा उनके लव अफेयर चर्चाओं में रहते थे। आज अभिनेत्री के जन्मदिन के मौके पर हम उनकी लव लाइफ के बारे में बताने जा रहे हैं। पढ़िए...
करियर के शुरुआती दौर में नयनतारा का नाम तमिल एक्टर सिम्बु के साथ जुड़ा था। हालांकि, दोनों का कथित रिश्ता ज्यादा आगे तक नहीं बढ़ पाया। अभी दोनों एक दूसरे को जान ही रहे थे कि सोशल मीडिया दोनों की प्राइवेट फोटोज वायरल हो गईं। जिसके बाद तकरार बढ़ी और रिश्ता खत्म हो गया। बताया जाता है कि लीक फोटोज, दोनों ने एक प्राइवेट ट्रिप के दौरान ली थीं।
यह भी पढ़ें: दृश्यम 2 ने आते ही मचाया तहलका, अजय-अक्षय की टक्कर देख यूजर्स बोले- कड़क
इसके बाद नयनतारा का नाम जुड़ा साउथ स्टार प्रभु देवा के साथ। कथित तौर पर डांसर और एक्टर प्रभुदेवा जब नयनतारा के साथ रिलेशनशिप में आए थे तब वह शादी शुदा थे। लेकिन इसके बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ा। प्रभु अपनी पत्नी से अलग होकर लिव इन में रहने लगे। दोनों के प्यार का जूनून इस तरह चढ़ा की नयनतारा ने प्रभु के नाम का टैटू तक बनवा लिया। लेकिन बात आगे नहीं बढ़ पाई और यह रिश्ता खत्म हो गया।
यह भी पढ़ें: विक्की कौशल के साथ कॉमेडी की डोज के लिए हो जाएं तैयार, इस दिन रिलीज होगी गोविंदा नाम मेरा