Drishyam 2 Twitter Review: दृश्यम 2 ने आते ही मचाया तहलका, अजय-अक्षय की टक्कर देख यूजर्स बोले- कड़क
अजय - अक्षय खन्ना की फिल्म 'दृश्यम 2' सिनेमाघरों में अपना कमाल दिखा रही है। ट्विटर पर यूजर्स इस फिल्म को अभी से ही सुपरहिट बता रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अजय देवगन, तब्बू और अक्षय खन्ना स्टारर 'दृश्यम 2' आज यानी 18 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। रिलीज होते ही फिल्म ने तहलका मचा दिया है। अभी तक तो मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग अटेंड करने वाले सेलेब्स इसकी तारीफ कर रहे थे। वहीं, अब फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वाले दर्शक भी 'दृश्यम 2' को अच्छा रिव्यू दे रहे हैं। इनमें से कुछ लोगों ने ट्विटर पर भी अपनी राय साझा की है। जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं फिल्म के बारे में क्या बोल रही है पब्लिक..
यूजर्स ने फिल्म को बताया सुपरहिट
ट्विटर पर एक यूजर ने फिल्म के बारे में बताते हुए लिखा, 'दृश्यम 2 एक सिंपल ब्रिलियंट फिल्म है। एक दमदार सस्पेंस थ्रिलर जो आपको अंत तक बांधे रखेगी। अजय देवगन और अक्षय खन्ना की एक्टिंग आउटस्टैंडिंग है।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'रीमेक और सीक्वल हो तो ऐसा हो, नहीं तो ना हो। दृश्यम2 ने इसे सही साबित किया! इस वीकएंड फिल्म जरूर देखें!' एक ट्वीटर यूजर ने लिखा, 'अभी दृश्यम2 देखी। मैं इसके लिए सिर्फ एक शब्द कह सकता हूं - 'कड़क'। पूरी फिल्म में एक भी पल ऐसा नहीं लगा कि यह सीन जबरदस्ती डाला गया है। इस फिल्म के लिए मेरी तरफ से बहुत बड़ी हां है'
यह भी पढ़ें: TMKOC: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर बुरी तरह घायल हुए 'चंपक चाचा', डॉक्टर्स ने दी बेड रेस्ट की सलाह
Super amazing movie hai guys #AjayDevgan ki.. Tickets book nahi ki toh karlo.. Thankyou wagrah mujhe baad mei bol dena 😉🔥 #Drishyam2 #Drishyam2review
— Bhawana jain (@Bhawana02599705) November 18, 2022
Finally the wait was over and I watched #Drishyam2. Ah, all I have to say is that this movie was worth the wait! For sure it’s a hundred! 💯#AjayDevgn
— Shankar Lal Gupta (@shank_51) November 18, 2022
Remake aaur sequel ho toh aisa ho, nahi toh na ho. #Drishyam2 proved it right! Must watch movie for this weekend! #AjayDevgn
— zamima Nuri (@ZamimaNuri) November 18, 2022
Just saw #drishyam2 and I can say just 1 word for it – ‘Kadak’. Poori film mei eek bhi moment aisa nahi laga ki ab yeh khich raha hai. A big yes to this picture by #PanoramaStudios #AbhishekPathak #AjayDevgan
— Thara POOJ🅰️N (@Tharapoojan) November 18, 2022
दृश्यम 2 में पहले पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाया गया है। अक्षय खन्ना की भूमिका ने फिल्म को और मजेदार बना दिया है। वह एक इन्वेस्टिगेटर की तरह अजय देवगन की आंखों में सच ढूंढते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन और अक्षय खन्ना के किरदार एक दूसरे को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। फिल्म थ्रिलर से भरपूर है।
यह भी पढ़ें: V. Shantaram: सिनेमा जगत के ‘पितामह’ कहलाते थे वी शांताराम, नई फिल्म रिलीज होने पर थिएटर से हटती थी पिछली मूवी