सोशल मीडिया और यूट्यूब पर एक ऐसा हीरो छाया रहता है जिसकी लोकप्रियता रजनीकांत, अमिताभ बच्चन और सलमान खान जैसे दिगग्जों को परेशान कर सकती है। ये हीरो इन दिग्गजों की तरह कोई बड़ी फिल्में नहीं करता। ना ही खूबसूरत जगहों पर हीरोइन के साथ रोमांस करता है फिर भी ये इतना लोकप्रिय है कि इसे बंग्लादेश का सुपरस्टार कहा जाता है।
सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश
ये हीरो बंग्लादेश में काफी मशहूर है। अब आप सोच रहे होंगे कि भला ये हीरो है कौन? ये हैं अशरफ्फुल अलोम सईद यानि हीरो अलोम जो आलम बोगरा के नाम से जाने जाते हैं। आलम ने कई फिल्मों में काम किया है और 500 से ज्यादा गाने प्रोड्यूस किए हैं। आलम की लोकप्रियता का आलम ये है कि फैंस ने इनके नाम से फेसबुक पर कई पेज बना रखे हैं और तो और उनके गानों को भी चंद मिनटों में लाखों व्यूज मिल जाते हैं।
सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश
बंग्लादेश में लोग आलम को लेकर इस हद तक पागल हैं कि वो उनके साथ सेल्फी तक लेने के लिए आतुर रहते हैं। जिस तरह बॉलीवुड में शाहरुख को रोमांस का बादशाह कहा जाता है, ठीक उसी तरह बंग्लादेश में आलम बोगरा को किंग ऑफ रोमांस माना जाता है।
सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश
आपको आलम की इस पॉपुलैरिटी पर अचरज हो रहा होगा क्योंकि बाकी कलाकारों की तरह आलम ना तो खूबसूरत हैं और ना ही उनके सिक्स पैक ऐब्स हैं। बावजूद उनमें ऐसा हुनर है कि लोग उन्हें देखते ही पागल हो जाते हैं। उनकी साल भर की कमाई 2 करोड़ रुपए है जो बांग्लादेश के किसी भी हीरो से कहीं ज्यादा है।
सलमान-शाहरुख से भी बड़ा सुपरस्टार है ये हीरो, कमाई सुन उड़ जाएंगे आपके होश
अगर यूं कहा जाए कि उनके गाने सिर्फ उनके नाम पर भी चल जाते हैं तो गलत नहीं होगा। हर गाने में आलम के साथ आप एक से एक खूबसूरत हीरोइन को देख सकते हैं जो बिंदास होकर उनके साथ नाचती भी हैं और रोमांस भी करती हैं।