2024 का साल अब समाप्ति की ओर है और बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन इसे एक धमाकेदार अंदाज में खत्म करने जा रहे हैं। उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'बेबी जॉन' की रिलीज अब बेहद नजदीक है। यही वजह है कि इस फिल्म का प्रमोशन इन दिनों जोरों पर है। फिल्म का टीजर और पहला गाना 'नैन मटक्का' पहले ही जारी किया जा चुका है। अब दर्शकों की नजरें फिल्म के ट्रेलर पर हैं, जिसका इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है।
Baby John Trailer: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन 'बेबी जॉन' के ट्रेलर लॉन्च की हो रही भव्य तैयारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Thu, 05 Dec 2024 05:50 PM IST
सार
वरुण धवन की आगामी फिल्म बेबी जॉन 2024 के अंत में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 9 दिसंबर को मुंबई में एक भव्य इवेंट में लॉन्च किया जाएगा, जिसमें वरुण धवन, कीर्ति सुरेश, वामीका गब्बी, एटली समेत कई हस्तियां उपस्थित रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन