बॉलीवुड अभिनेता वरुण धवन अपनी आगामी फिल्म बेबी जॉन की रिलीज की तैयारियों में व्यस्त हैं। फिल्म 25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो रही है। हाल ही में रिलीज हुए इसके ट्रेलर को दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली है। इस फिल्म की रिलीज से एक दिन पहले वरुण ने उज्जैन के प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन किए।
यह भी पढ़ें- Allu Arjun: अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस का समन; कांग्रेस नेता ने 'पुष्पा 2' के सीन को लेकर दर्ज कराई शिकायत
2 of 5
वरुण धवन, एटली
- फोटो : एएनआई
वरुण के साथ दिखी बेबी जॉन की टीम
वरुण के साथ इस विशेष मौके पर फिल्म के निर्देशक एटली, उनकी पत्नी और फिल्म की मुख्य अभिनेत्री कीर्ति सुरेश भी मौजूद थीं। दर्शन करने के लिए वरुण और एटली दोनों ही सफेद कुर्ता-पजामा पहनकर मंदिर पहुंचे थे। एएनआई की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में, फिल्म की पूरी टीम मंदिर के गर्भगृह के बाहर बैठी नजर आई, जहां वे भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- 25 Years of Jaanwar: सनी देओल के इंकार से बचा अक्षय कुमार का करियर, ‘जानवर’ ने बना दिया फिर से हिट सितारा
3 of 5
फिल्म बेबी जॉन का एक सीन
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
एडवांस बुकिंग में हो चुकी है इतनी कमाई
'बेबी जॉन' की बात करें तो यह एक तमिल फिल्म थेरी का रीमेक है, जिसमें सुपरस्टार विजय नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन एटली ने किया था। वहीं, बेबी जॉन का निर्माण एटली ने किया है, जबकि इसका निर्देशन कलीस ने किया है। इसकी एडवांस बुकिंग 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है। अब तक फिल्म ने एडवांस बुकिंग में दो करोड़ पांच लाख रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
4 of 5
बेबी जॉन-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
सलमान भी आएंगे नजर
फिल्म में वरुण धवन के अलावा सलमान खान का कैमियो भी देखने को मिलेगा। ट्रेलर में भी उनकी छोटी से झलक देखने को मिली थी, जिसने दर्शकों के बीच और भी उत्सुकता पैदा कर दी है। वरुण इस फिल्म में एक नए और अलग अंदाज में नजर आएंगे, जो उनके फैंस के लिए एक बड़ी खुशी की बात है।
5 of 5
बेबी जॉन-वरुण धवन-सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन कर सकती है अच्छा कारोबार
यह फिल्म क्रिसमस पर रिलीज होकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए तैयार है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म एक बड़ी हिट साबित होगी। 25 दिसंबर को छुट्टी वाला दिन होने की वजह से माना जा रहा है कि यह फिल्म टिकट खिड़की पर शानदार ओपनिंग ले सकती है।
संबंधित वीडियो