बॉलीवुड स्टार वरुण धवन और उनकी पत्नी नताशा दलाल मुंबई के प्रमुख जुहू इलाके में अपने नए रियल एस्टेट निवेश की वजह से चर्चा में आ गए हैं। इस जोड़ी ने हाल ही में डी'डेकोर ट्वेंटी बिल्डिंग में दो शानदार फ्लैट खरीदे हैं। इसकी कीमत करोड़ों में हैं।
Baby John: 'बेबी जॉन' हुई फ्लॉप तो वरुण धवन के सपोर्ट में उतरे राजपाल यादव, इस मामले में कर दी शाहरुख से तुलना
2 of 5
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
छठी और सातवीं मंजिल पर है आलीशान आशियाना
इन दोनों फ्लैट का कार्पेट एरिया 9,730 स्क्वायर फीट है। अभिनेता के ये फ्लैट बिल्डिंग की छठी और सातवीं मंजिल पर स्थित है। इसमें पांच करोड़ 21 लाख रुपये का स्टाम्प ड्यूटी भी अदा की गई।
Baby John Collection: सिनेमाघरों से उतरने के लिए तैयार 'बेबी जॉन', दूसरे सोमवार ही दर्शकों के लिए तरसी फिल्म
3 of 5
वरुण धवन पत्नी नताशा दलाल के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम@varundvn
इतनी है अपार्टमेंट की कीमत
वरुण धवन और नताशा दलाल के इस अपार्टमेंट में आठ कार पार्किंग स्पेस भी हैं, जो इस घर की लग्जरी को और भी ज्यादा बढ़ा रहे हैं। इस खरीदारी का प्रति वर्ग फीट मूल्य 89,332 रुपये है। घर की कीमत 86.92 करोड़ रुपये है। जुहू क्षेत्र अपनी शानदार लाइफस्टाइल और फिल्मी हस्तियों के लिए मशहूर है। इस जगह पर कई सितारों के घर मौजूद हैं।
4 of 5
वरुण धवन और नताशा
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
जुहू में रहते हैं कई सितारे
जुहू और बांद्रा मुंबई के वे प्रमुख इलाके हैं, जहां कई बॉलीवुड सितारे रहते हैं। अमिताभ बच्चन के पास जुहू में 'प्रतिष्ठा' और 'जलसा' जैसे शानदार बंगले हैं। इसके अलावा, धर्मेन्द्र, हेमा मालिनी, अक्षय कुमार, अजय देवगन, काजोल, गोविंदा और संजय लीला भंसाली भी जुहू क्षेत्र में रहते हैं। वहीं, सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान, सैफ अली खान और करीना कपूर सहित कई सितारे बांद्रा इलाके में रहते हैं।
5 of 5
बेबी जॉन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इन फिल्मों में दिखेंगे वरुण
वर्क फ्रंट की बात करें तो हाल ही में वरुण धवन फिल्म 'बेबी जॉन' में कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, जैकी श्रॉफ और राजपाल यादव के साथ नजर आए थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। उनकी आगामी फिल्म की बात करें तो वह फिल्म 'नो एंट्री 2' में नजर आएंगे, जिसमें दिलजीत दोसांझ और अर्जुन कपूर भी होंगे। इसके अलावा, वरुण धवन के पास फिल्म 'बॉर्डर 2' में भी है। फिल्म में वह सनी देओल, दिलजीत और अहान शेट्टी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे।
संबंधित वीडियो