बाहुबली: द बिगनिंग का क्रेज आज भी बरकरार है। 'बाहुबली' फिल्म के लिए जैसा उत्साह देखा गया था ऐसा शायद किसी फिल्म के लिए नहीं देखा गया। अब चार साल पहले रिलीज हुई इस फिल्म को लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में स्टैंडिंग ओवेशन हासिल हुआ है।
2 of 4
'बाहुबली'
- फोटो : Twitter
लंदन के रॉयल अल्बर्ट हॉल में एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई थी। जहां थिएटर हाउसफुल था। बाहुबली के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर इसका वीडियो शेयर किया गया है। इसे शेयर करते हुए लिखा गया- 'रॉयल अल्बर्ट हॉल में स्टैंडिंग ओवेशन। जो भी इस फिल्म के लांच पर आया, उसने फिल्म की बहुत प्रशंसा की, थैंक यू लंदन। बाहुबली की पूरी टीम इस बात को हमेशा अपने दिल में संजोये रखेगी।'
3 of 4
'बाहुबली'
- फोटो : Twitter
बता दें बाहुबली ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड बनाए थे। बाहुबली दुनिया भर से 650 करोड़ की कमाई करने वाली पहली दक्षिण भारतीय फिल्म बनी थी। वहीं पहली गैर-हिन्दी फिल्म डबिंग के बाद 100 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। इसके साथ ही तेलुगू फिल्म के इतिहास में भी बाहुबली सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म ने ना केवल शानदार रिकॉर्ड बनाए थे बल्कि भारतीय सिनेमा के स्टैंडर्ड से शानदार कीर्तिमान और उदाहरण भी लिखे।
इस फिल्म ने साउथ के सुपरस्टार प्रभास को रातों रात इंटरनेशनल स्टार बना दिया था। जिनका डंका अब सिर्फ साउथ की फिल्मों तक सीमित नहीं था बल्कि प्रभास ने अपने दमदार अभिनय से पूरी दुनिया को अपना दीवाना बना लिया था। सबसे खास बात ये है कि 1500 करोड़ कमाने वाली फिल्म बाहुबली का शूट 5 साल चला था। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान प्रभास को कई बड़ी फिल्मों के ऑफर आए लेकिन उन्होंने सभी फिल्मों को न कह दिया और इस फिल्म को अपने करियर के पांच साल दिए। प्रभास को 'बाहुबली' के लिए 25 करोड़ रुपये मिले थे।