'बाहुबली' में दमदार अभिनय करने वाले प्रभाष का 23 अक्टूबर को जन्मदिन है। प्रभाष इस साल अपना 39 वां जन्मदिन मना रहे हैं। प्रभाष का जन्म 23 October 1979 को हुआ था। आइए आज हम आपको बताते हैं इनकी दमदार एक्टिंग और इनकी उन 10 फिल्मों के बारे में, जिनके शायद नाम तक नहीं जानते होंगे।
2 of 8
anushka and prabhas
- फोटो : amar ujala
यूं तो दक्षिण भारतीय हीरो एक्शन में माहिर होते हैं पर प्रभाष का एक्शन सिहरन पैदा करता है। साल 2012 में आई फिल्म 'रेबेल' में प्रभाष का एक्शन देखने लायक है। इसमें तमन्ना के साथ उनका रोमांस भी जबरदस्त है, जो बाहुबली में हम नहीं देख पाते।
3 of 8
Prabhas
- फोटो : amar ujala
सच कहें तो प्रभाष जितने मन से एक्शन करते हैं, रोमांटिक रोल में उतने ही खो जाते हैं। मलयालम फिल्म 'वर्षम' प्रभाष की बेहद कामयाब फिल्म है। इसे हिन्दी में 'बारिशः ए सीजन ऑफ लव' नाम से रिलीज किया गया।
तेलगू की एक्शन ड्रामा 'छत्रपति' में प्रभाष के अभिनय का वो रूप दिखता है, जिसे देखकर एसएस राजमौली ने उन्हें बाहुबली के लिए चुना होगा। हिन्दी में इसे 'हुकुमत की जंग' नाम से रिलीज किया गया था। नाम के मुताबिक यह सत्ता की लड़ाई की फिल्म थी।बदले पर आधारित तेलगू फिल्म 'योगी' में प्रभाष का विकराल रूप देखने को मिला। हिन्दी में ये फिल्म 'मां कसम बदला लूंगा' नाम से रिलीज हुई थी।
हमारे यहां चलन फिलहाल दक्षिण भारतीय फिल्मों का रीमेक बनाने का है, लेकिन कभी-कभी दक्षिण भारत में भी बॉलीवुड फिल्मों के रीमेक बनते हैं, जैसे फिल्म 'बिल्ला'। ये हिन्दी फिल्म 'डॉन' की रीमेक है। और जब बात दक्षिण में ऐसा हीरो चुनने की आई कि अमिताभ बच्चन का रोल कौन निभा सकता है तो लोगों को एक ही नाम सूझा, प्रभाष।