एक्ट्रेस जिया खान के बारे में आप लगभग हर बात जानते होंगे, उनकी फिल्मों से लेकर उनके लिंक-अप सब कुछ..लेकिन बहुत ही कम लोग जानते होंगे कि उन पर एक निर्देशक की बुरी नजर थी और इसी के चलते जिया खान को एक फिल्म से हाथ धोना पड़ा था।
ये बात तब की है जब केन घोष शाहिद कपूर को लेकर 'चांस पे डांस' फिल्म बना रहे थे। सारी तैयारियां कर ली गईं थीं और फिल्म की लीड हीरोइन भी साइन कर ली गई थी। ये हीरोइन थी जिया खान। जिया खान लगभग पूरी फिल्म की शूटिंग कर चुकीं थीं लेकिन अचानक ही केन घोष ने जिया खान को फिल्म से हटा दिया और उसकी जगह जेनेलिया डिसूजा को साइन कर लिया।
इस बारे में ना तो जिया खान को बताया गया और ना ही शाहिद कपूर को इसकी भनक लगने दी। जिया खान को जैसे ही पता चला कि फिल्म का पूरा शूट खत्म करने के बाद भी उन्हें फिल्म से निकाल दिया गया है तो उन्हें गहरा धक्का लगा।
हालांकि फिल्म की रिलीज तक उन्होंने चुप्पी साधे रखी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद जिया खान को फिल्म से निकाले जाने का सच सामने आया। जिया खान के मुताबिक, केन घोष की उन पर बुरी नजर थी और इसीलिए उन्हें फिल्म छोड़ने के लिए बोला गया, जबकि केन घोष का कहना था कि जिया खान शाहिद कपूर के साथ हद ज्यादा करीब जाने की कोशिश कर रहीं थीं इसीलिए उन्हें फिल्म से निकाला गया।
खैर, वजह चाहे जो भी रही हो, लेकिन एक तरह से जिया का उस फिल्म से निकलना बेहतर ही रहा क्योंकि ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही। खुद एक इंटरव्यू में जिया खान ने कहा था कि अच्छा हुआ उन्होंने वो फिल्म नहीं की।