{"_id":"5906be354f1c1bcc3a441ce0","slug":"b-day-spl-5-best-movies-of-anushka-sharma","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":" B'day Spl: अनुष्का शर्मा की 5 फिल्में जिन्होंने किया दर्शकों के दिल पर राज ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
B'day Spl: अनुष्का शर्मा की 5 फिल्में जिन्होंने किया दर्शकों के दिल पर राज
Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
Updated Mon, 01 May 2017 10:24 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
अनुष्का शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलिवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज जन्मदिन है। 28 साल की अनुष्का शर्मा ने 2007 में फैशन डिजाइनर वेन्डेल्ड रॉड्रिक्स के लिए मॉडलिंग करके अपने करियर की शुरूआत की थी।
जिसके बाद वो मॉडलिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई आ गई। उन्होंने अपनी फिल्मों के लिए कई फिल्मफेयर अवॉर्ड भी जीते।
अपनी मेहनत और लगन से अनुष्का शर्मा ने बॉलीवुड जगत में अपने लिए एक अलग मुकाम बनाया। उनके इस बर्थडे पर जानते है उनकी वो पांच फिल्में जिन्हें दर्शकों ने काफी सराहा।
रब ने बना दी जोड़ी- अनुष्का शर्मा की फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' एक ऐसी खूबसूरत फिल्म है जो सीधे दर्शकों के दिल को छूती है। ये फिल्म अनुष्का शर्मा की पहली फिल्म है। हालांकि फिल्म में अनुष्का शर्मा की एक्टिंग देखकर ये कोई नहीं कह सकता कि अनुष्का शर्मा पहली बार किसी फिल्म में काम कर रही हैं।
पीके- अनुष्का शर्मा की फिल्म 'पीके' ने भारतीय फिल्मों के लिए एक नया बेंचमार्क बनाया। यह अपने आप में एक अलग जॉनर की फिल्म थी। आमिर खान के साथ अनुष्का शर्मा ने भी इस फिल्म में शानदार काम किया।
3 of 5
अनुष्का शर्मा
सुल्तान- अली अब्बास जफर की फिल्म 'सुल्तान' को दर्शकों ने काफी सराहा। ये अनुष्का शर्मा की बेमिसाल फिल्मों में से एक है। अनुष्का शर्मा ने इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से साबित कर दिया कि वो एक अच्छी अभिनेत्री है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अनुष्का शर्मा
बैंड बाजा बारात- 'बैंड बाजा बारात' अनुष्का शर्मा की सबसे मनोरंजक फिल्मों में से एक थी। फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के बारे में अनुष्का शर्मा ने बात करते हुए कहा कि इस फिल्म को करने के बाद मेरी जिंदगी बदल गई। लोगों ने अब मुझे और गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
5 of 5
अनुष्का शर्मा
एनएच 10- अनुष्का हमेशा से अपनी फिल्मों में एक मजबूत महिला का किरदार निभाना पंसद करती है। फिल्म 'एनएच 10' इसका सबसे अच्छा उदाहरण है। अनुष्का की फिल्म में की गई मेहनत को देखते हुए लगता है कि उन्होंने इस फिल्म में कड़ी मेहनत की है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।