हिंदी सिनेमा में लगातार सात हिट फिल्मों का रिकॉर्ड बनाकर एक बार फिर से सुर्खियों में आए अभिनेता आयुष्मान खुराना अपनी इस सफलता का श्रेय अच्छी और दमदार कहानियों को देते हैं। आयुष्मान मानते हैं कि हिंदी सिनेमा के दर्शकों की सोच बदल चुकी है। वह असमान्य परिस्थितियों में एक सामान्य इंसान के हीरो बनने की कहानी से अपना दिल लगा रहे हैं।
2 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान कहते हैं, “मेरी फिल्में देश भर में दर्शकों ने सराही हैं और मेरी नई फिल्म बाला को भी उनका प्यार मिल रहा है। ये एहसास सुखद और अविश्वसनीय है। एक मनोरंजनकर्ता के रूप में बेहतर कंटेट के लिए जरूरी चीजों पर बने रहने और अपने विश्वासों पर टिके रहने के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी है। इसका परिणाम इस बात को साबित करता है कि मेरी पसंद सौ फीसदी सही रही है।”
3 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
आगे की अपनी योजनाओं के बारे में पूछे जाने पर वह कहते हैं, “मुझमें बेहतरीन फिल्में करने की काफी भूख है। मैं चाहता हूं कि हिंदी सिनेमा में अच्छी कहानियों पर बनने वाली हर फिल्म मैं करूं। कहानी अच्छी हो, नई हो और बनी बनाई लीक को तोड़ती हो तो लोग उसे पसंद करते हैं। मैं अब भी सीख रहा हूं और मेरी हर फिल्म की कामयाबी बतौर अभिनेता मेरे लिए एक नया सबक है। लीक तोड़ने की हिम्मत रखना ही मेरी नजर में सफलता की पहली सीढ़ी होती है।”
4 of 4
Ayushmann Khurrana
- फोटो : amar ujala, mumbai
आयुष्मान को लगता है कि उन्हें दर्शकों को अच्छा सिनेमा देने की एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। वह कहते हैं, “मेरा मानना है कि बॉक्स ऑफिस पर मिल रहा बेहतर रिस्पांस एक जिम्मेदारी है, जो मुझे बेहतर काम करने और अपने देश के लोगों को मनोरंजन प्रदान करने के लिए दी गई है।”
चाचा चौधरी को मुंबई में मिली ये सुपरहिट भतीजी, अब घर घर पहुंचेगा कंप्यूटर से तेज चलने वाला दिमाग