सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 17वां सीजन हर बढ़ते दिन के साथ मजेदार होता जा रहा है। शो में हर दिन किसी न किसी वजह से धमाका होता है, जिसमें अंकिता-विक्की के झगड़ों से लेकर शो में होने वाले टास्क तक शामिल हैं। हालांकि, इन दो चीजों के अलावा जो चीज सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरती है वह ईशा मालवीय और समर्थ जुरैल का खुल्लम खुल्ला रोमांस करना है। ईशा और समर्थ ने एक बार फिर कुछ नेशनल टेलिविजन पर सारी हदें पार कर दीं, जिसे देखकर नेटिजन्स भड़क गए हैं।
Bigg Boss 17: नेशनल टीवी पर फिर बेशरम हुए समर्थ और ईशा, रोमांस करने के चक्कर में बुरी तरह से हुए ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस 17', टीआरपी चार्ट पर अपना कब्जा जमाए हुए है और टेलीविजन पर प्रीमियर होने के बाद से ही लोगों का ध्यान खींच रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो में कुछ बनते-बिगड़ते रिश्ते नजर आ रहे हैं। इनमें ईशा मालवीया और समर्थ जुरेल भी हैं, जो अपने रिश्ते को लेकर शुरुआत से ही सुर्खियां बटोर रहे हैं। समर्थ और ईशा को अक्सर घर के अंदर रोमांस करने के चक्कर में सारी हदें पार कर देते हैं। जहां पहले फैंस इसको एंजॉय कर रहे थे, वहीं अब दोनों की इन हरकतों ने नेटिजन्स को परेशान कर दिया है।
लेटेस्ट 'वीकेंड का वार' एपिसोड के दौरान, ईशा और समर्थ को बहस करते देखा गया था। दोनों के बीच हुई झड़प के बाद समर्थ अपनी गर्लफ्रेंड को मनाने की कोशिश करते हैं और ऐसा करने के लिए वह कुछ ऐसी हरकत कर जाते हैं, जिसे देख सभी का दिमाग खराब होना लाजमी सा लगता है। समर्थ ने ईशा को मनाने के चक्कर में अभिनेत्री के पेट, कंधे और चेहरे पर किस किया। हालांकि, ईशा इसके लिए राजी नहीं थीं, लेकिन फिर भी समर्थ ने उनकी एक नहीं सुनी। दोनों की यह हरकत दर्शकों को पसंद नहीं आई।
Arey chintiiii beta yeh kya Kar rahi ho? #chintu #SamarthJurel #BiggBoss17 pic.twitter.com/815K0AzURl
बहुत से नेटिजन्स ने सोशल मीडिया पर 'बिग बॉस 17' को जमकर ट्रोल किया और ईशा-समर्थ पर भी निशाना साधा। यूजर्स के मुताबिक 'बिग बॉस 17' एक फैमिली शो था और कपल का इस तरह का व्यवहार पूरी तरह से अपमानजनक और अस्वीकार्य था। लोगों ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, 'समर्थ पागल हो गया हो, वह कैमरे के सामने क्या कर रहा है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'निब्बा-निब्बी रेड अलर्ट।'
Who jad hadid it's #SamarthJurel 😭🌚
Nibba-Nibbi red alert 💀#BiggBoss17 pic.twitter.com/mwDsnHt4J1
बता दें, यह पहली बार नहीं है जब समर्थ और ईशा के बीच रोमांस देखने को मिला हो। इससे पहले भी शो का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें ईशा और समर्थ को बेड पर एक साथ सोते हुए देखा जा सकता है। समर्थ, ईशा को कडल, किस करते नजर आ रहे हैं और फिर वह कैमरा से बचने के लिए चादर दोनों पर ढक लेते हैं। इस वीडियो के बाद भी दोनों को बहुत ट्रोल किया गया था। यहां तक की ईशा के माता-पिता को भी अभिनेत्री की यह हरकत पसंद नहीं आई थी।
Nibba Nibbi Bigg Boss ko ab kuch aur hi show banate hue.@BeingSalmanKhan bhai ye aapka family show.pic.twitter.com/awppfnJqKo