आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म बाला का बोलबाला अब भी बॉक्स ऑफिस पर बरकरार है। फिल्म का कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखकर लग रहा है कि फिल्म जल्द ही बहुत सारे रिकॉर्ड्स तोड़ने वाली है। इस साल आयुष्मान की तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस धमाल माचाया है। आर्टिकल 15 और ड्रीम गर्ल की सक्सेस के बाद अब बाला भी रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने में लगी है।
2 of 5
Bala film
- फोटो : file photo
'बाला' ने रिलीज के पहले शुक्रवार को 10.15 करोड़, शनिवार को 15.73 करोड़, रविवार को 18.07 करोड़, सोमवार को 8.26 करोड़, मंगलवार को 9.52 करोड़ और बुधवार को 5.20 करोड़ कमाए। इस तरह फिल्म ने एक हफ्ते में 72 करोड़ जुटा लिए। वहीं अब फिल्म दूसरे हफ्ते में भी कमाई करने में जुटी हुई है। शनिवार को फिल्म की कमाई में काफी उछाल आया।
3 of 5
Bala film
- फोटो : file photo
बता दें कि दूसरे हफ्ते के शुक्रवार को फिल्म ने 3.76 करोड़ की कमाई की तो वहीं शनिवार को फिल्म ने 6.73 करोड़ की कमाई की है। फिल्म का अब तक का टोटल कलेक्शन 82.73 करोड़ हो गया है। जिस तरह बाला का कलेक्शन दिन पर दिन बढ़ता ही जा रहा है उसे देख लगता है कि फिल्म रविवार को भी जमकर कमाई करने वाली है और इसी के साथ बाला जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है।
4 of 5
bala
- फोटो : social media
फिल्म में आयुष्मान ने बालमुकुंद शुक्ला का किरदार निभाया है, जो बचपन में अपने घने बालों की वजह से स्कूल में एटीट्यूड दिखाते हैं। यही नहीं सभी लड़कियों उन्हें काफी पसंद करती हैं। समय बदलता है और महज 25 साल की उम्र में आयुष्मान के बाल झड़ना शुरू हो जाते हैं। 200 से ज्यादा नुस्खे अपनाने के बाद भी उनका बालों का झड़ना कम नहीं होता और उन्हें नकली बाल लगाने पड़ते हैं।
5 of 5
bala
- फोटो : amar ujala, mumbai
फिल्म में दिखाया गया कि किसी के लिए खुद को बदलने की जरूरत नहीं है आप जिस तरह भी है उसे स्वीकार करें। 'बाला' को भारत में तीन हजार और ओवरसीज में 550 स्क्रीन्स पर रिलीज किया है। इतनी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज होने वाली आयुष्मान की यह पहली फिल्म है। 'बाला' में आयुष्मान खुराना के अलावा भूमि पेडनेकर, यामी गौतम, सीमा पाहवा और सौरभ शुक्ला हैं। इस फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक हैं जबकि निर्माता दिनेश विजन हैं।