अयोध्या विवाद मामले पर शनिवार को सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुना दिया। पांच जजों की संवैधानिक पीठ ने 40 दिनों की सुनवाई के बाद यह फैसला दिया। पीठ ने विवादित जमीन पर रामलला के हक में निर्णय सुनाया। इसके साथ ही मुस्लिम पक्ष को 5 एकड़ अलग से जमीन देने की बात कही। हाल ही में सलमान खान के पिता सलीम खान इस जमीन पर स्कूल बनाने की राय दी थी। अब गीतकार और लेखक जावेद अख्तर ने इस पर हॉस्पिटल बनाने की सलाह दी है।
अयोध्या फैसले पर सलीम खान के बाद अब जावेद अख्तर ने दी सलाह, बोले- 5 एकड़ जमीन पर बने...
जावेद अख्तर ने ट्विटर पर एक ट्वीट के जरिए इस जमीन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने लिखा- 'बहुत अच्छा होगा अगर इस 5 एकड़ जमीन पर चेरिटेबल हॉस्पिटल बनाने का फैसला किया जाएगा। इसे सभी समुदाय के लोगों का समर्थन भी मिलेगा।'
It would be really nice if those who get the 5 acres as compensation decide to make a big charitable hospital on that land sponsored and supported by the people all the communities .
इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के ऐतिहासिक फैसले का स्वागत करते हुए सलीम खान ने कहा था कि अयोध्या में मुस्लिमों को दी जाने वाली पांच एकड़ भूमि पर स्कूल बनाया जाना चाहिए। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से अपील करते हुए कहा कि मोहब्बत जाहिर करिए और माफ करिये, अब इस मुद्दे को फिर से मत कुरेदिये, यहां से आगे बढ़िए।
मुस्लिमों को सलाह देते हुए सलीम खान ने कहा कि अब इस मामले पर बात न कर बुनियादी समस्याओं पर चर्चा करनी चाहिए। मुस्लमानों को स्कूल और अस्पताल की जरूरत है। अयोध्या में मस्जिद के लिए मिलने वाली पांच एकड़ जगह पर कॉलेज बने तो बेहतर होगा। नमाज तो ट्रेन, प्लेन कहीं भी पढ़ी जा सकती है। अगर 22 करोड़ मुस्लिमों को अच्छी शिक्षा मिलेगी तो इस देश की बहुत सी कमियां खत्म हो जाएंगी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पर सहमति जताते हुए सलीम खान ने कहा कि अयोध्या विवाद को खत्म कर हमें नई शुरुआत करनी चाहिए। हमें अब शांति की जरुरत है। हमें अपने प्रमुख मुद्दों पर ध्यान देकर भविष्य के बारे में सोचना चाहिए।
अयोध्या मामला: फैसले पर राखी सावंत ने वीडियो में दिया बयान, PM मोदी के बारे कही ये बात