आयशा टाकिया का आज जन्मदिन है। वह अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं लेकिन जन्मदिन से पहले आयशा और उनके पति फरहान आजमी के साथ एक ऐसी घटना घटी, जिससे वह दोनों काफी परेशान हो गए। आयशा और फरहान आजमी के साथ गोवा एयरपोर्ट पर बदतमीजी हुई। दोनों अपने बेटे के साथ मुंबई लौट रहे थे, तभी एयरपोर्ट के अधिकारियों ने आयशा और फरहान के साथ बदसलूकी की। इस बात की जानकारी फरहान ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी। इस पोस्ट में फरहान ने एयरपोर्ट के दो अधिकारियों पर बदतमीजी करने और फिजिकल होने का आरोप लगाया है।
Ayesha Takia: बर्थडे गर्ल आयशा टाकिया और पति फरहान आजमी के साथ एयरपोर्ट पर बदसलूकी, अफसर ने किए भद्दे कमेंट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आयशा टाकिया के पति फरहान आजमी ने एक साथ कई ट्वीट किए, जिसमें उन्होंने एयरपोर्ट मेनेजमेंट पर अपना गुस्सा जाहिर किया। इस ट्वीट में उन्होंने कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जो एयरपोर्ट के अधिकारियों की हैं। इन तस्वीरों के साथ फरहान ने लिखा, ‘डियर @CISFHQrs, मैं मुंबई के लिए रवाना हो रहा था और मेरी फ्लाइट गोवा में 6 बजकर 40 मिनट पर थी। उस दौरान रेसिस्ट आर पी सिंह, ए के यादव और सीनियर अफसर बहादुर ने मुझे मेरे परिवार से अलग कर दिया। उन्होंने मेरा नाम पढ़ने के बाद ऐसा किया।’
Dear @CISFHQrs
I was boarding for Mumbai on @IndiGo6E 6386, 18:40 hrs flight & these racist officers R P Singh, A K Yadav, commander Rout & senior officer (SP category) Bahadur purposely singled me & my family (wife & son) immediately after they read out my name out loud to team pic.twitter.com/gjHdnFajDN
फरहान आजमी ने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा, 'इस मामले ने विवाद का रूप तब ले लिया, जब सुरक्षा डेस्क पर एक अफसर ने मेरी पत्नी और बेटे को शारीरिक रूप से छूने और दूसरी लाइन में खड़े होने के लिए कहने की कोशिश की, जबकि अन्य सभी परिवार एक साथ खड़े थे।'
Altercation started when an armed male officer at the security desk tried to physically touch & tell my wife, son to stand in another line while all other families were standing together for sucurity.All I said to him is to dare touch any female her & maintain distance @CISFHQrs
फरहान का गुस्सा यही शांत नहीं हुआ। उन्होंने तीसरा ट्वीट करते हुए लिखा, 'एयरपोर्ट पर ये सब यहां तक खत्म नहीं हुआ था। सीनियर अफसर बहादुर ने मुझे अलग किया और मेरी तलाशी ली। उसने उस समय भी मुझपर आपत्तिजनक टिप्पणी की और मेरी जेब भी चेक की। उस वक्त मेरी जेब में सिर्फ 500 रुपये का नोट था।' फरहान ने अपने ये ट्वीट में मुंबई पुलिस और गोवा एयरपोर्ट को भी टैग किए।