सुनील शेट्टी की बेटी और अभिनेत्री अथिया शेट्टी अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहती हैं। लंबे समय से ऐसी खबरें हैं कि अथिया क्रिकेटर केएल राहुल को डेट कर रही हैं। दोनों अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साथ की कई तस्वीरें भी शेयर कर चुके हैं। हालांकि ना तो अथिया और ना ही केएल राहुल ने अपने रिश्ते को स्वीकार किया है। इस बीच अथिया ने एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद फैंस उनसे सवाल पूछ रहे हैं।
क्या अथिया शेट्टी और केएल राहुल के रिश्ते में आई दरार? तस्वीर देख फैंस ने पूछे ये सवाल
तस्वीर तब की है जब अथिया और केएल राहुल थाईलैंड छुट्टियां मनाने गए थे। इसी जगह की एक तस्वीर क्रिकेटर ने उस वक्त अपने इंस्टाग्राम से शेयर की थी जिसमें अथिया भी नजर आ रही थीं। अब जब अथिया ने वही तस्वीर अपने अकाउंट से पोस्ट की तो उन्होंने केएल राहुल को क्रॉप कर दिया। हालांकि केएल राहुल का हाथ साफ नजर आ रहा है।
अथिया ने कैप्शन में लिखा कि 'एक सपने की तरह महसूस करती हूं।' तस्वीर देखने के बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि अथिया और केएल राहुल के बीच अनबन हो सकती है। अथिया की दोस्त अनुष्का रंजन भी उनके साथ उस ट्रिप पर साथ गई थीं। अनुष्का ने तस्वीर पर कमेंट किया, 'क्या हम पीछे जा सकते हैं?'
A post shared by Athiya Shetty (@athiyashetty) on
अथिया की एक अन्य दोस्त आकांक्षा रंजन कपूर ने भी उदास करने वाला साइन बनाया। वहीं अथिया के कई फैंस ने लिखा कि 'केएल राहुल कहां हैं?' कई यूजर्स ने पूछा, 'केएल राहुल को एडिट क्यों कर दिया?'
इससे पहले केएल राहुल ने जो तस्वीर शेयर की थी उसके साथ कैप्शन में लिखा- 'हैलो, देवी प्रसाद...?' बता दें कि सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार और परेश रावल की फिल्म 'हेरा-फेरी' का ये मशहूर डायलॉग है। फिल्म में परेश रावल के किरदार का नाम देवी प्रसाद होता है।
A post shared by KL Rahul👑 (@rahulkl) on