{"_id":"5b764c1642c7924cee23d9c9","slug":"atal-bihari-vajpayee-requested-bhupen-hazarika-to-sing-a-song-for-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब वाजपेयी ने इस सिंगर से एक गाने की रिक्वेस्ट की थी, बोले- 'सुनने के लिए तड़प रहा था'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब वाजपेयी ने इस सिंगर से एक गाने की रिक्वेस्ट की थी, बोले- 'सुनने के लिए तड़प रहा था'
Fri, 17 Aug 2018 09:46 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 17 Aug 2018 09:46 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वाजपेयी और भूपेन हजारिका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अटल बिहारी वाजपेयी के निधन से पूरे देश में शोक की लहर है। बॉलीवुड से लेकर दूसरे क्षेत्र की हस्तियों तक सभी उनके निधन पर दुख जता रहे हैं। अटल बिहारी वाजपेयी ना केवल एक लोकप्रिय नेता और प्रखर वक्ता थे, बल्कि वो फिल्मों के भी काफी शौकीन थे।
2 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी को जब भी मौका मिलता वो फिल्में देखने से चूकते नहीं थे। हेमा मालिनी की सीता और गीता तो उन्होंने करीब 25 बार देखी थी। अटल जी हेमा मालिनी के बहुत बड़े फैन थे। कविताओं और संगीत के पारखी वाजपेयी खाली वक्त में गाने सुना करते थे। सिंगर और कंपोजर भूपेन हजारिका उनके पसंदीदा सिंगर्स में से एक थे।
3 of 5
वाजपेयी और भूपेन हजारिका
90 के दशक में एक बार भूपेन हजारिका दिल्ली आए हुए थे, यहां वो रामलीला मैदान में स्टेज शो कर रहे थे तभी एक शख्स उनके पास आया और वाजपेयी के नाम की एक पर्ची थमा गया। भूपेन हजारिका उस वक्त यह देखकर खुद भी हैरान थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भूपेन हजारिका
भूपेन हजारिका के सहयोगी कमल कातकी थे, जो उस गिटार बजा रहे थे, पुरानी यादें ताजा करते हुए उन्होंने बताया कि वो प्रोग्राम खत्म होने वाला था तभी एक शख्स पर्ची पकड़ा गया, जिस पर लिखा था कि 'मोई एटी जाजाबोर' (भूपेन हजारिका द्वारा गाया असमी गाना) और पीछे अटलजी का नाम लिखा था।
विज्ञापन
5 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
- फोटो : self
कातकी ने बताया, ‘अटलजी के अनुरोध पर भूपेनदा ने वह गाना गाया। बाद में जब वो अटल बिहारी वाजपेयी से मिले तो उन्होंने कहा कि वह पहली पंक्ति में बैठे हुए थे और उस गीत का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा था, 'वो गाना सुनने के लिए तड़प रहा था इसलिए ये रिक्वेस्ट किया।’ गौरतलब है कि साल 2004 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने भूपेन हजारिका को गुवाहाटी से अपना प्रत्याशी बनाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।