बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां ऐसी है जिन्होंने अपने करियर की ऊंचाइयों को जैसे ही छुना शुरू किया वैसे ही उन्होंने शादी भी कर ली। बॉलीवुड अभिनेत्री असिन उन्हीं में से एक हैं। असिन को आमिर खान की फिल्म गजनी से काफी बड़ी सफलता मिली थी। इसके बाद वह सलमान खान के साथ फिल्म रेडी और अक्षय की फिल्म हाउसफुल 2 में भी नजर आईं। असिन लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। असिन ने माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ 2016 में घर बसा लिया। शादी के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। असिन 26 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। इस मौके पर जानते हैं बॉलीवुड ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जो अपने करियर के पीक में शादी के बंधन में बंध गईं।
सुपरहिट फिल्म देते ही इन छह अभिनेत्रियों ने बसा लिया घर, आखिरी नाम कर देगा हैरान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sat, 26 Oct 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन