एक्स ब्वॉयफ्रेंड ऋत्विक धनजानी के लिए आशा नेगी ने लिखा ये मैसेज, सोशल मीडिया पर हो गया वायरल
दरअसल 5 नंबवर को ऋत्विक धनजानी ने अपना 32वां जन्मदिन मनाया था। इस मौके पर उन्हें कई सितारों ने शुभकामनाएं दी थीं। आशा नेगी ने भी ऋत्विक को जन्मदिन की बधाई दी और साथ ही एक संदेश भी लिखा जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
आशा नेगी ने अपनी इंस्टा स्टोरी में ऋत्विक धनजानी की एक तस्वीर साझा की और लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं ऋत्विक धनजानी। ऋत्विक के अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और सफलता के लिए शुभकामनाएं।'
इससे पहले जब आशा नेगी का जन्मदिन था तब ऋत्विक धनजानी ने भी उन्हें शुभकानाएं दी थीं। ऋत्विक ने लिखा, '2020 में तुम्हारे जन्मदिन के जश्न का सही परिभाषा। तुम खुद से प्यार करने वाली और आकृषण की निशानी हो। तुम्हारे जैसे, अपने आप को प्यार करने में सक्षम होना तुम्हारा सबसे सच्चा रूप है। अपने आप से प्यार करना की ही वह वजह है, जिसके चलते भगवान की रोशनी तुम पर चमकती रहती है।'
बता दें कि साल 2013 में आशा और ऋत्विक ने अपने रिश्ते को पब्लिकली अनाउंस किया था। दोनों एक साथ टीवी शो नच बलिए में नजर आए और उन्होंने ये शो जीता भी था। साल 2019 में दोनों की शादी की अफवाह भी उड़ी लेकिन तभी खबर आई कि दोनों अलग हो गए।
Exclusive Interview: घर से भागे, फुटपाथ पर सोए और फिर हैदराबाद जाकर यूं स्टार बन गए हर्षवर्धन राणे