रूस और यूक्रेन के बीच हो रहे युद्ध में एक्टर अरशद वारसी ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर एक मीम शेयर किया। इसके जरिए उन्होंने मजाकिया अंदाज में रूस-यूक्रेन के बीच हो रही इस वॉर को समझाने की कोशिश की है। हालांकि इस पोस्ट के बाद उन्हें जमकर ट्रोल किया गया। जिसके बाद अब अरशद ने अपनी पोस्ट डिलीट कर दी है। हालांकि इस मामले में उन्होंने माफी नहीं मांगी है।
2 of 5
अरशद वारसी ने शेयर किया मीम
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी ने शेयर किया 'गोलमाल' का मीम
दरअसल, अरशद वारसी ने अपने मीम में 2006 में रिलीज हुई फिल्म 'गोलमाल' का एक वीडियो क्लिप शेयर कर रूस-यूक्रेन के विवाद में जर्मनी, फ्रांस और अमेरिका के रुख को समझाया है। मीम को ट्विटर पर शेयर करते हुए अरशद ने लिखा, 'गोलमाल अपने समय से काफी आगे था'।
3 of 5
अरशद वारसी
- फोटो : instagram/arshad_warsi
यूजर्स ने जमकर किया था ट्रोल
एक यूजर ने लिखा था, 'एक कलाकार के तौर पर मैं आपका बहुत सम्मान करता हूं, युद्ध की स्थिति का मजाक बनाने की कोशिश करना थोड़ा असंवेदनशील है, सर।" एक यूजर ने लिखा, "ये सही नहीं है सर, बहुत लोग मरेंगे इस वॉर में, मजाक से हट के सोचिए।" एक यूजर ने लिखा- ''युद्ध के समय में भी आपको मजाक सूझ रहा है, आश्चर्य है। भूलिए मत बॉलीवुडिया भी इसी स्थिति को दर्शाता है।''
4 of 5
बच्चन पांडे
- फोटो : सोशल मीडिया
अरशद वारसी जल्द ही फिल्म 'बच्चन पांडे' में नजर आएंगे। अरशद इस फिल्म में अक्षय कुमार, कृति सैनन और जैकलीन फर्नांडीज के साथ दिखाई देंगे। फरहाद सामजी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गुरुवार को ही बच्चन पांडे का पहला गाना मार खाएगा रिलीज हुआ है।
5 of 5
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की, रूस के राष्ट्रपति पुतिन और पीएम नरेंद्र मोदी।
- फोटो : अमर उजाला
रूस-यूक्रेन युद्ध अब तीसरे विश्व युद्ध की तरफ बढ़ता दिखाई दे रहा है। रूस ने अपने और यूक्रेन के बीच आने वालों को धमकी दी है तो वहीं, अमेरिका ने भी कहा है कि अंजाम बहुत बुरा होगा। भारत की तरफ से जारी किए गए बयानों में रूस के हमले का ना ही जिक्र किया गया है और ना ही उसके किसी कदम की आलोचना की गई है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी शुक्रवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है।