{"_id":"5c4420b0bdec22556767f168","slug":"arpita-khan-share-video-of-salim-khan-he-played-with-ahil","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब नाती आहिल के लिए घोड़ा बन गए 83 साल के सलीम खान, सलमान से ज्यादा पसंद किया जा रहा VIDEO","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब नाती आहिल के लिए घोड़ा बन गए 83 साल के सलीम खान, सलमान से ज्यादा पसंद किया जा रहा VIDEO
Sun, 20 Jan 2019 12:48 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
salim khan
सलमान खान (Salman Khan) तो अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा में रहते हैं । वहीं अब उनके पिता सलीम खान (Salim Khan) भी अपने बेटे को पॉपुलैरिटी में टक्कर दे रहे हैं । पिछले दिनों सलीम खान, कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो में नजर आए थे । यहां सलीम खान ने अपने करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई खुलासे किए थे ।
salman khan salim khan
अब सलीम खान का एक वीडियो सामने आया है । ये वीडियो सलीम खान की बेटी अर्पिता खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । वीडियो में सलीम खान अपने नाती आहिल के साथ खेलते नजर आ रहे हैं । सलीम खान घोड़ा बने हैं और आहिल उनके ऊपर सवारी कर रहे हैं ।
सलीम खान
सलीम खान के वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है । अर्पिता ने वीडियो के साथ कैप्शन दिया, '83 साल के मेरे पिता को आहिल के साथ इस तरह खेलते देखना बहुत शानदार है । ऐसे ही उन्होंने हमारे साथ भी खेला लेकिन मुझे याद नहीं । ये हमेशा के लिए याद रहेगा । लव यू डैड/नाना' ।
So amazing to see my dad at 83 do things with Ahil which he must have done with me & I can’t remember. Memories forever ... Love You Dad/Nana 😘🙏 @luvsalimkhan pic.twitter.com/MODkoR4cx7
— Arpita Khan Sharma (@khanarpita) January 19, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
salman ahil
बता दें कि आहिल, खान खानदान में सबके लाडले हैं । अक्सर सलमान खान को भी आहिल के साथ खेलते देखा जाता है । वहीं अरबाज और सोहेल भी आहिल को अपनी जान से ज्यादा प्यार करते हैं । अर्पिता, सलीम खान और हेलेन की बेटी हैं । वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं ।
Nana & Mamu's Fav pic.twitter.com/FPisIh1hJ1
— SHAHID Sᴀʟᴍᴀɴɪsᴛᴀɴ (@SSALMANISTAN) January 19, 2019
विज्ञापन
salman ahil
अर्पिता ने साल 2014 में अपने ब्वॉयफ्रेंड आयुष शर्मा से शादी कर ली थी । आयुष शर्मा पहले अपने पिता के बिजनेस को संभालते थे । अब आयुष ने सलमान खान के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'लवयात्री' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई ।