सलमान खान की बहन अर्पिता ने बड़े अरमान संजोए थे कि उनका भाई उनके पति आयुष को फिल्मों में लॉन्च करेंगे और उनके करियर को वैसे ही संभाल लेंगे जैसे वो बाकी न्यूकमर्स को संभालते आए हैं। लेकिन अभी तक भी सलमान ने आयुष को लॉन्च नहीं किया जिससे अर्पिता सलमान से बुरी तरह नाराज हैं।
2 of 5
अपने भाईयों और पति आयुष के साथ अर्पिता
दरअसल सलमान खान ने अपनी बहन अर्पिता से वादा किया था कि वो आयुष को फिल्मों में लॉन्च करेंगे। अर्पिता भी निश्चिंत हो गईं थीं। उन्हें लगा कि अब तो भाई का हाथ सिर पर है तो पति का करियर संवर जाएगा। लेकिन ये क्या, सलमान अपना वादा भूल गए और अभी तक भी आयुष संघर्ष कर रहे हैं। अर्पिता इससे बुरी तरह नाराज हैं।
अर्पिता को लग रहा है कि सलमान जान-बूझकर आयुष को लॉन्च नहीं कर रहे और अपनी ही फिल्मों और काम पर ध्यान दे रहे हैं। जबकि कुछ वक्त पहले सलमान ने कुछ फिल्ममेकरों से आयुष को लेकर बात भी की थी, लेकिन जब बात नहीं बनी तो सलमान ने सोचा कि अपने ही प्रोडक्शन हाउस के जरिए वो आयुष को फिल्मों में लॉन्च करेंगे।
4 of 5
पति आयुष और भाई सलमान के साथ अर्पिता
लेकिन इतने सालों बाद भी सलमान ने आयुष को लॉन्च नहीं किया और आयुष उसी तरह फिल्मों में आने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। एक्टिंग और डायरेक्शन के गुर सीखने के चक्कर में वो सलमान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' और 'ट्यूबलाइट' के दौरान सलमान के साथ दिखे। लेकिन अर्पिता से अब ये इंतजार बर्दाश्त नहीं हो रहा है। उन्हें यही चिंता खाए जा रही है कि भाई जब अभी तक अपनी ही फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं तो फिर वो उनके पति आयुष को कब लॉन्च करेंगे ?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आयुष शर्मा को फिल्मों के काफी ऑफर मिल रहे हैं लेकिन सलमान के चक्कर में वो किसी प्रोजेक्ट को हां नहीं कह पा रहे हैं। इस तरह सलमान की वजह से आयुष का करियर अधर में लटका है और अर्पिता का गुस्सा सलमान पर फूट रहा है।