फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अरमान जैन के रिसेप्शन में एक साथ पहुंचे मलाइका-अर्जुन, कैमरा देखते ही देने लगे जबरदस्त पोज

Wed, 05 Feb 2020 02:24 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Wed, 05 Feb 2020 02:24 PM IST
विज्ञापन
Armaan Jain wedding reception Malaika Arora Arjun Kapoor spotted together
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

करीना-करिश्मा कपूर की बुआ ने बेटे अरमान जैन (Armaan Jain) की शादी के बाद मुंबई में शानदार रिसेप्शन का आयोजन किया गया। इस रिसेप्शन में बॉलीवुड हस्तियां जमीं पर उतरीं और समारोह को शाही बना दिया। अरमान के रिसेप्शन में वैसे तो हस्तियां आकर्षण का केंद्र रहीं लेकिन सभी की निगाहें बॉलीवुड के लव बर्ड मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) पर आकर टिकीं। 


 

Armaan Jain wedding reception Malaika Arora Arjun Kapoor spotted together
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

इस खास मौके पर इन दोनों सितारों ने एक साथ एंट्री ली। इन दोनों ने मीडिया के सामने भी जबरदस्त पोज दिए जिसमें इनकी केमिस्ट्री देखने लायक थी। मलाइका ने इस खास मौके पर लाल रंग की स्टाइलिश साड़ी पहनी थी। गले में नेकलेस और खुले बाल उनके लुक में चार चांद लगा रहे थे।

Armaan Jain wedding reception Malaika Arora Arjun Kapoor spotted together
Malaika Arora and Arjun Kapoor - फोटो : Instagram

अर्जुन कपूर ने हरे रंग की शेरवानी के साथ नीले रंग का पैजामा पहना हुआ था। दोनों एक साथ काफी अच्छे लग रहे थे। हालांकि ये दोनों सितारे अरमान जैन की शादी में नजर नहीं आए थे। ये ऐसा पहला मौका नहीं है जब अर्जुन और मलाइका एक साथ किसी फंक्शन में पहुंचे हों। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Armaan Jain wedding reception Malaika Arora Arjun Kapoor spotted together
Arjun Kapoor and Malaika Arora - फोटो : Instagram

इससे पहले ये दोनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता के रिसेप्शन में एक साथ नजर आए थे। उस वक्त अर्जुन ने काले रंग का लॉग कोट पहना हुआ था तो वहीं मलाइका गोल्डन और सिल्वर कलर के कॉम्बिनेशन में लहंगा पहने थीं। आपको बता दें, मलाइका और अर्जुन ने अपने रिश्ते का खुलासा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए किया। इस पोस्ट में दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़े नजर आए थे।

विज्ञापन
Armaan Jain wedding reception Malaika Arora Arjun Kapoor spotted together
Arjun Kapoor, Malaika Arora - फोटो : instagram

कुछ दिन पहले मलाइका ने अपनी शादी को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में मलाइका ने कहा था- 'मेरी शादी बीच पर होगी और पूरी तरह से सफेद होगी। मुझे शादी में हर चीज सफेद चाहिए। एली साब गाउन पहनूंगी। ब्राइड्समेट्स मेरी गर्लगैंग होगी। मुझे ब्राइड्समेट्स का कॉन्सेप्ट काफी पसंद है।' 

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में उमड़ पड़ा था पूरा बॉलीवुड, देखें मेहंदी से लेकर फेरों तक की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed