{"_id":"5e7b11e48ebc3e769f5e6b1e","slug":"arjun-kapoor-troll-malaika-arora-while-she-is-sleeping-with-smile","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोती हुई मलाइका को देख अर्जुन कपूर ने कर दिया ट्रोल, अभिनेत्री ने भी दे दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोती हुई मलाइका को देख अर्जुन कपूर ने कर दिया ट्रोल, अभिनेत्री ने भी दे दिया ये जवाब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 25 Mar 2020 01:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : Instagram
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर ने जबसे अपना रिश्ता कबूला है तबसे अक्सर दोनों को साथ देखा जाता है। साथ ही वे सोशल मीडिया पर भी अपने प्यार का इजहार करते रहते हैं और एक—दूसरे की फोटो पर मजाकिया कमेंट भी करते हैं। हाल ही में मलाइका ने अपनी सोते हुए तस्वीर शेयर की जिसके बाद अर्जुन ने उन्हें ट्रोल कर दिया।
2 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
दरअसल, मलाइका ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें करिश्मा कपूर, करीना कपूर, अमृता अरोड़ा और मलिका भट्ट भी सोती दिख रही हैं। इस फोटो के साथ मलाइका ने कैप्शन में लिखा, एक साथ सोते हुए दोस्त। इसके बाद अर्जुन ने मलाइका की तस्वीर का मजाक उड़ाया।
3 of 5
malaika arora
- फोटो : social media
सोते समय मलाइका के चेहरे पर स्माइल है। इसे देखते हुए अर्जुन ने कहा, लेकिन तुम सोते हुए हंस रही हो, वाह। वहीं, मलाइका अरोड़ा जवाब देते हुए लिखती हैं कि अर्जुन कपूर तुम जानते हो कि मैं अपनी नींद में भी हंसती हूं। दोनों की ये चिटचैट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और फैंस इसे बहुत पसंद कर रहे हैं।
A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial) on
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
बता दें कि पिछले दिनों भी मलाइका और अर्जुन को साथ देखा गया था। दोनों ने साथ खड़े होकर कोरोना कमांडो के लिए ताली बजाई थी। दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। जनता कर्फ्यू के बाद भी दोनों एक—दूसरे से मिल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora
- फोटो : instagram
बता दें कि अर्जुन और मलाइका की शादी की चर्चाएं भी आम हैं। उनके फैन्स भी उन्हें साथ देखना काफी पसंद करते हैं। अब फैन्स को इंतजार है तो दोनों की शादी का। लेकिन दोनों ने हर बार अपनी शादी की खबरों से इनकार किया है। अर्जुन का कहना है कि शादी करूंगा तो सबको पता चलेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।