{"_id":"5d11c6558ebc3e130b28ac93","slug":"arjun-kapoor-slam-to-trollers-who-trolls-him-for-fat-shaming","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोटापे को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब, बोले- 'पहले खुद को देख लो यार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मोटापे को लेकर ट्रोल करने वालों को अर्जुन कपूर ने दिया करारा जवाब, बोले- 'पहले खुद को देख लो यार'
Tue, 25 Jun 2019 12:30 PM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:30 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन कपूर की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही हैं । उनकी आखिरी फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' थी । अब वो अगली फिल्म 'पानीपत' की शूटिंग में बिजी हैं । इस फिल्म के लिए अर्जुन कपूर अपने फिजीक पर बहुत काम कर रहे हैं। पिछले दिनों उन्होंने अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं । इसमें उनकी बॉडी हल्क जैसी नजर आ रही थी। अर्जुन की डेब्यू फिल्म से अब तक उनका वजन काफी बढ़ गया है ।
अर्जुन कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
वजन के चलते कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल भी किया गया है । हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अर्जुन कपूर ने मोटापे पर ट्रोल करने वाले लोगों को जवाब दिया है । अर्जुन ने कहा, 'जो लोग मुझे मेरे वजन को लेकर ट्रोल करते हैं वो क्या कभी वजन कम या ज्यादा या कोई हेल्थ की समस्या से गुजरे हैं । ये बहुत मुश्किल होता है । लाखों लोग इस समस्या से गुजरते हैं । हमें इसलिए ट्रोल किया जाता है क्योंकि हम पब्लिक फिगर हैं ।'
arjun kapoor
- फोटो : social media
'बिग स्क्रीन पर दिखने से लोग समझ लेते हैं कि हमें फिट रहना चाहिए लेकिन ये सच्चाई से बिल्कुल अलग है । ऐसा दिखने के लिए बहुत मेहनत, पैसा और समय लगाना पड़ता है । हेल्दी रहना बहुत जरूरी है । अगर आप किसी को सपोर्ट नहीं कर सकते, प्रोत्साहित नहीं कर सकते तो आपको कोई हक नहीं है कि उस व्यक्ति को नीचा दिखाएं।'
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
विज्ञापन
विज्ञापन
malaika arora arjun kapoor
- फोटो : social media
उन्होंने आगे कहा, 'इसकी शक्ल ऐसी है । हाइट वैसी है । पतला है । मोटा है । तुम अपने आपको देख लो यार।' अर्जुन ने इस तरह से ट्रोलर्स को मुंहतोड़ जवाब दियाहै । अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो 'पानीपत' के अलावा उनके पास 'संदीप और पिंकी फरार' है । इस फिल्म में वो परिणीति चोपड़ा के साथ नजर आएंगे । इससे पहले अर्जुन और परिणीति की 'नमस्ते इंग्लैंड' रिलीज हुई थी जो बुरी तरह फ्लॉप रही।
विज्ञापन
Arjun Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इसके अलावा अर्जुन, मलाइका अरोड़ा के साथ अपने रिलेशन को लेकर भी चर्चा में रहते हैं । अक्सर दोनों को साथ में डेट पर जाते देखा जाता है । ये कपल अपने उम्र के फासले को लेकर भी ट्राेल होता रहता है । मलाइका, अर्जन से 12 साल बड़ी हैं । अर्जुन ने बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा था, 'ना मैं इस पर बात करना चाहता हूं और ना ही इसे महत्व देता हूं । मैं इसके लिए कोई सफाई नहीं दूंगा ।'