कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आई थीं कि मलाइका और अर्जुन अप्रैल में शादी कर सकते हैं। इसके बाद दोनों की शादी की तारीख में बदलाव की खबरें भी आईं। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) मलाइका (Malaika Arora) से शादी तब करेंगे जब उनकी बहन अंशुला की शादी हो जाएगी। इस मामले पर अब अर्जुन ने चुप्पी तोड़ी है। अर्जुन ने इंटरव्यू में बताया कि वह कब शादी करने वाले हैं।
2 of 5
malaika arjun
- फोटो : file photo
अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने हाल ही में 'फिल्मफेयर मैग्जीन' को इंटरव्यू के दौरान अपनी शादी से लेकर अफेयर तक की खबरों पर दिल खोलकर बात की। इस इंटरव्यू के दौरान अर्जुन ने बताया कि वह मलाइका के साथ खास रिश्ता शेयर करते हैं। साथ ही कहा कि वह अब इसे छुपाने के मूड में नहीं है। यह हिम्मत उन्हें मीडिया की वजह से ही आई है।
3 of 5
Anshula and Arjun
- फोटो : file photo
अर्जुन कपूर ने शादी की बात करते हुए कहा- 'अभी उनका ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब शादी करेंगे तो मीडिया को उसकी जानकारी दे देंगे।' इस इंटरव्यू में अर्जुन से पूछा गया कि क्या आप अंशुला की शादी के बाद अपना घर बसाने की सोच रहे हैं क्या? इस पर अर्जुन ने कहा -'ऐसा कोई प्लान नहीं है। जब भी दोनों में से किसी की शादी की इच्छा होगी या ऐसा लगेगा कि समय आ गया है शादी का तो 7 फेरे ले सकता है।'
4 of 5
अर्जुन कपूर बहन अंशुला के साथ
- फोटो : file photo
अर्जुन ने आगे कहा- 'मुझे ऐसा लगता है कि यह अगर अपने आप होता है तो ठीक है। जबरदस्ती करना ठीक नहीं है। अंशुला अगर मुझसे कहती है कि उसे शादी करनी है तो मुझे खुशी होगी और अगर उनका शादी करने का कोई इरादा नहीं है तो भी ठीक है। वैसे मैंने अभी तक शादी के बारे में अंशुला से बात भी नहीं की है। मैं उससे अब इस बारे में बात करूंगा।' आपको बता दें, अर्जुन कपूर अंशुला और जाह्नवी-खुशी के साथ खास बांड शेयर करते हैं।
5 of 5
Janhvi, Khushi, Arjun and Anshula,
- फोटो : social media
श्रीदेवी (Sridevi) के निधन के बाद से अर्जुन कपूर दोनों बहनों खुशी और जाह्नवी के ज्यादा करीब आ गए। अक्सर अर्जुन अंशुला, जाह्नवी और खुशी के साथ स्पॉट भी किए जाते हैं। अर्जुन कपूर और मलाइका के रिश्ते की बात करें तो दोनों के अफेयर की खबरें अरबाज से तलाक के बाद ही आने लगी थीं। दोनों के अफेयर की खबरों को तब और जोर मिला जब साथ वक्त बिताते नजर आए।