{"_id":"5cde6cc1bdec22074857eb4a","slug":"arjun-kapoor-protect-to-malaika-arora-during-indias-most-wanted-screening","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देर रात स्क्रीनिंग से निकलते ही मलाइका को भीड़ ने घेरा, फिर अर्जुन ने किया कुछ ऐसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देर रात स्क्रीनिंग से निकलते ही मलाइका को भीड़ ने घेरा, फिर अर्जुन ने किया कुछ ऐसा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 17 May 2019 02:25 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
Link Copied
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अब अपने रिश्ते को छुपाकर नहीं रखना चाहते तभी तो दोनों को अक्सर पब्लिकली साथ में देखा जाता है। चाहे डिनर डेट हो या फिल्म की स्क्रीनिंग, दोनों क्वालिटी टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। अब एक बार फिर मलाइका और अर्जुन को स्पॉट किया गया।
2 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी गई। जहां मलाइका पहुंचीं तो अकेले थीं लेकिन बाहर निकलते वक्त वो अर्जुन कपूर के साथ थीं। यही नहीं बाहर निकलते ही फैंस और मीडिया की भीड़ ने मलाइका को घेर लिया, जहां अर्जुन एक प्रोटेक्टिव ब्वॉयफ्रेंड की तरह मलाइका को भीड़ से बचाते दिखे और कार तक लेकर गए।
3 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
इस दौरान मलाइका केवल मुस्कुराती रहीं, उन्होंने मीडिया से कोई बात नहीं की। मलाइका के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लू कलर की ड्रेस पहनी थी जिसमें वो हमेशा की तरह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं ब्लैक कलर की हूडी पहने अर्जुन कपूर माचो मैन से कम नहीं लग रहे थे।
अर्जुन की फिल्म इंडियाज मोस्ट वांटेड की बात करें तो इसे राजकुमार गुप्ता ने डायरेक्ट किया है। राजकुमार ने इससे पहले आमिर, नो वन किल्ड जेसिका और रेड जैसी फिल्मों से खूब वाहवाही बटोरी है। यह फिल्म 24 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
malaika arora, arjun kapoor
- फोटो : social media
मलाइका और अर्जुन की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वह शादी करने जा रहे हैं? इस पर अर्जुन ने बेबाक अंदाज में कहा- मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं। मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। मुझे पता है कि यह शादियों का सीजन है। शादी एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है। मैं शादी जरूर करूंगा लेकिन तब, जब मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे मुताबिक मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर बात करनी चाहिए। अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।