पिछले कुछ महीनों से मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की शादी की खबरों का बाजार गर्म है । पहले कहा जा रहा था कि शादी अप्रैल में है । अब खबर आई कि शादी जून में होगी । अर्जुन कपूर ने पहली बार मलाइका के साथ शादी की खबर पर खुलकर बयान दिया है ।
अर्जुन ने डीएनए को दिए इंटरव्यू में बताया कि वो अभी सिर्फ 33 साल के हैं और उन्हें शादी करने की कोई जल्दी नहीं है । अर्जुन ने ये भी कबूला कि मलाइका उनके लिए बहुत स्पेशल हैं । अर्जुन ने कहा कि जब भी वो शादी करेंगे तो इसकी पहले से ही घोषणा करेंगे ।
3 of 6
Malaika Arora and Arjun Kapoor
- फोटो : social media
अर्जुन कहते हैं, 'नहीं मैं शादी नहीं कर रहा हूं । मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं । मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है । मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिसके बारे में मैं सबको बताता रहूं । सही कहूं तो जब मैं शादी करूंगा तो पहले से बताऊंगा । इस वक्त ऐसा कुछ भी नहीं हो रहा है जिसे मैं छिपाऊं ।'
4 of 6
Malaika Arora Arjun Kapoor
- फोटो : file photo
बता दें कि अर्जुन कपूर को अपनी शादी की अफवाहों पर आपत्ति नहीं है । उन्हें लगता कि मीडिया सिर्फ अपना काम कर रही है । साथ ही अर्जुन को इस बात से भी परेशानी नहीं है कि लोग उनके और मलाइका के रिश्ते के बारे में लगातार बात कर रहे हैं । वो अपनी फिल्मों की शूटिंग में बिजी हैं ।
अर्जुन कहते हैं, 'मुझे पता है कि बॉलीवुड में वेडिंग सीजन चल रहा है । लेकिन शादी एक बड़ा कमिटमेंट है । मैं शादी तभी करूंगा जब मैं इसके लिए तैयार हो पाऊंगा ।' अर्जुन ने ये भी कबूला कि मलाइका उनकी जिंदगी में खास जगह रखती हैं । वो कहते हैं, 'मेरे पास ऐसा कुछ नहीं जिसे मैं सबके साथ डिस्कस करूं ।'