बॉलीवुड की 'छैंया छैंया' गर्ल मलाइका अरोड़ा आज (23 अक्टूबर) अपना जन्मदिन मना रही है। रात 12 बजे से ही बॉलीवुड सेलेब्स उन्हें सोशल मीडिया पर फोटोज पोस्ट करते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं। ऐसे में अब अर्जुन कपूर ने भी मलाइका को काफी स्पेशल तरीके से बर्थडे विश किया है।
बर्थडे पर मलाइका को Kiss करते नजर आए अर्जुन कपूर, इंस्टा पर दिया ये शानदार गिफ्ट
दरअसल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया है। फोटो में अर्जुन के साथ मलाइका भी नजर आ रही हैं। फोटो की खास बात है कि फोटो में अर्जुन और मलाइका काफी करीब नजर आ रहे हैं। फोटो में अर्जुन मलाइका को किस करते नजर आ रहे हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Arjun Kapoor (@arjunkapoor) on
न सिर्फ ये फोटो बल्कि फोटो का कैप्शन भी काफी अलग है। अर्जुन ने फोटो का कैप्शन में दिल का इमोजी बनाया है। इसके साथ ही फोटो की लोकेशन भी बताई है। बता दें कि पोस्ट के मुताबिक ये फोटो इटली के मिलान की है।
View this post on Instagram
A post shared by Voompla (@voompla) on
गौरतलब है कि रात से सोशल मीडिया पर मलाइका के फोटोज और वीडियो वायरल हो रही है। फोटोज और वीडियो मलाइका के बर्थडे पार्टी के हैं। जिसमें उनके साथ कई सेलेब्स नजर आ रहे हैं। वहीं पार्टी के इनसाइड फोटोज और वीडियोज में मलाइका डांस करती भी नजर आ रही हैं।
View this post on Instagram
A post shared by Simply Bollywood (@simplybollywoodofficial) on
एनडीटीवी की खबर के मुताबिक मलाइका अरोड़ा ने पूरे छह साल बाद अपना जन्मदिन मनाया है। इससे पहले करीब छह सालों तक मलाइका अपने बर्थडे वैकेशन के तौर पर मनाती थीं। जन्मदिन से पहले मलाइका ने मीडिया से कहा, 'पिछले 6-7 सालों ये पहला मौका है, जब मैं शहर में हूं। इसलिए मैंने बर्थडे मनाने का सोचा जो परिवार और दोस्तों के साथ मनाउंगी।'
View this post on Instagram
A post shared by Daily Post Hindi (@dailyposthindi) on
पढ़ें: मलाइका के बर्थडे में झूमकर नाचे अर्जुन कपूर, पार्टी के Inside वीडियो हो रहे वायरल