मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं । अब इस कपल की शादी की डेट कंफर्म होने की खबर आ रही है । खबरों के अनुसार, मलाइका और अर्जुन 19 अप्रैल को शादी कर सकते हैं ।
2 of 5
malaika arora and arjun kapoor
- फोटो : twitter
अभी इस बारे में मलाइका और अर्जुन की ओर से कोई बयान नहीं आया है । दोनों अपनी शादी को सीक्रेट रखना चाहते हैं । शादी में मेहमानों की लिस्ट भी सामने आई है । शादी में मलाइका की गर्ल गैंग करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमृता अरोड़ा शामिल हो सकती हैं । साथ ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के शामिल होने की भी खबर है ।
हाल ही में मलाइका को क्लिनिक के बाहर स्पॉट किया गया था । कुछ दिन पहले मलाइका ने अपनी शादी की खबरों पर कहा था कि ये सब मीडिया की बनाई हुई बातें हैं । वहीं अर्जुन ने कहा था कि जब ऐसा कुछ होगा तो आप लोगों को पता चल जाएगा । खबरों के अनुसार, ये शादी क्रिश्चियन रीति-रिवाज से होगी।
खबर थी कि अर्जुन और मलाइका ने अपनी टीम को बता दिया है कि शादी को देखते हुए वो अपना शेड्यूल तैयार कर लें। यही नहीं दोनों ने अपने मेकअपमैन और हेयर आर्टिस्ट को सख्त हिदायत दी है कि वो शादी से जुड़ी कोई भी जानकारी किसी से शेयर ना करें।
बता दें कि अरबाज और मलाइका 18 साल तक साथ रहे। दोनों का एक बेटा अरहान भी है। अरबाज-मलाइका ने 2017 में तलाक ले लिया था । अरबाज अब मॉडल जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे हैं ।