वीकेंड शुरू होते ही पार्टियों का दौर भी शुरू हो जाता है हालांकि बॉलीवुड सितारों के लिए तो जैसे हर रोज पार्टी होती है। कई सेलेब्स होते हैं जो अपने घर पर ही दोस्तों को बुला लेते हैं तो कुछ बाहर जाकर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं। ऐसे में फोटोग्राफर्स की नजर इन सेलेब्स पर होती है कि आखिर वो किस पार्टी या इवेंट में जा रहे हैं। बीती शाम भी मुंबई में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला।
2 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
बॉलीवुड की मशहूर मेकअप आर्टिस्ट मल्लिका भट्ट ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया और पार्टी दी। इस पार्टी में जिस कपल ने सबसे ज्यादा ध्यान अपनी ओर खींचा, वो थे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर। खास बात ये रही कि मलाइका की करीबी दोस्त करीना कपूर पति सैफ अली खान के साथ स्पॉट की गईं।
3 of 5
arjun kapoor, malaika arora
- फोटो : social media
ऐसा कम ही होता है जब चारों एक साथ पार्टी करते हुए देखे गए गए हों। लुक्स की बात करें तो मलाइका हमेशा की तरह बेहद सेक्सी लग रही थीं। उन्होंने लाइट ग्रे कलर की हाई थाई स्लिट ड्रेस पहनी थी वहीं अर्जुन कपूर ने ब्लू कलर की टीशर्ट और ब्लैक पैंट्स कैरी किए थे।
4 of 5
kareena, saif
- फोटो : social media
करीना और सैफ एक दूसरे के बाहों में बाहें डाले दिखे। ब्लैक टीशर्ट में सैफ काफी हैंडसम दिख रहे थे तो वहीं फ्लोरल प्रिंटेड पैजामा सूट में करीना कपूर स्टाइलिश नजर आ रही थीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सैफ जल्द ही नेटफ्लिक्स की सीरीज सेक्रेड गेम्स में दिखेंगे। इस सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है। वहीं करीना जल्द ही इरफान खान के साथ फिल्म अंग्रेजी मीडियम की शूटिंग शुरू करेंगी।
5 of 5
Arjun Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
मलाइका और अर्जुन की शादी की चर्चा इन दिनों जोरों पर है। एक इंटरव्यू के दौरान जब अर्जुन कपूर से पूछा गया कि क्या वह शादी करने जा रहे हैं? इस पर अर्जुन ने बेबाक अंदाज में कहा- मैं अभी सिर्फ 33 साल का हूं। मुझे शादी की कोई जल्दी नहीं है। मुझे पता है कि यह शादियों का सीजन है। शादी एक बहुत बड़ा कमिटमेंट है। मैं शादी जरूर करूंगा लेकिन तब, जब मैं इसके लिए तैयार हूं। मेरे मुताबिक मेरी शादी कोई ऐसा मुद्दा नहीं है जिस पर बात करनी चाहिए। अगर मैं शादी करूंगा तो लोगों को पता चल जाएगा।'