मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले काफी समय से अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बात को नकारा नहीं जा सकता कि जब से मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर का हाथ थामा है, तब से ही जहां देखो वहां चर्चा बस इसी लवबर्ड्स की है। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक जैसी तस्वीरें साझा करते हैं।
2 of 5
अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Social Media
हाल ही में मलाइका ने एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा- 'झुर्रियों का मतलब है कि आप हंसे हैं, भूरे बालों का मतलब है कि आपने परवाह की है और निशान का मतलब है कि आपने जिया है।'
3 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : Instagram
अर्जुन कपूर ने भी मलाइका का ये पोस्ट कॉपी किया। याद दिला दें कि दोनों एक दूसरे को जन्मदिन पर भी खास अंदाज में बधाई देते हैं। इससे पहले दोनों की किस करते हुए तस्वीर भी सामने आई थी। इस तस्वीर को फैंस के साथ-साथ बॉलीवुड सेलेब्स ने भी खूब पसंद किया था।
4 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : amar ujala
इन दोनों ने कई इंटरव्यूज में अपनी खास दोस्ती को कबूल किया है लेकिन शादी की बात पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी है। अर्जुन और मलाइका ने ये साफ कर दिया है कि दोनों साथ में जरूर हैं लेकिन शादी के सवाल पर दोनों ही बातें घुमा देते हैं।
5 of 5
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा
- फोटो : instagram
गौरतलब है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा बॉलीवुड के चर्चित कपल्स में से एक हैं। दोनों को अक्सर साथ में देखा कई मौकों पर देखा जाता है। जिसकी वजह से दोनों के रिलेशनशिप में रहने की चर्चाएं हमेशा रहती हैं। हालांकि दोनों खुद को सबसे अच्छा दोस्त भी बताते हैं।