{"_id":"5f4b1f588ebc3e3d032f91b4","slug":"are-shahid-kapoor-and-mira-rajput-planning-for-third-child-wifey-answer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या शाहिद कपूर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? पत्नी मीरा राजपूत ने दिया ये जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या शाहिद कपूर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान? पत्नी मीरा राजपूत ने दिया ये जवाब
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : instagram/shahidkapoor
Link Copied
बॉलीवुड में पिछले दिनों करीना कपूर और सैफ अली खान ने एलान किया कि जल्द ही उनके घर दूसरा बच्चा आने वाला है। इसके बाद अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर जानकारी दी कि वो माता पिता बनने वाले हैं। इस बीच जब शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत से एक फैन ने तीसरे बच्चे की प्लानिंग पर सवाल पूछा।
2 of 5
मीरा राजपूत का पोस्ट
- फोटो : instagram/mira.kapoor
मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन रखा। मीरा अपने फैंस के सवालों के जवाब दे रही थीं। एक यूजर ने सवाल पूछा कि क्या वो तीसरे बच्चे की प्लानिंग कर रहे हैं? जिस पर मीरा ने लिखा- 'हम दो हमारे दो।' मीरा ने साफ कर दिया कि एक और बच्चे की उनकी प्लानिंग नहीं है। कपल के दो बच्चे बेटी मीशा कपूर और बेटा जैन कपूर है।
3 of 5
शाहिद कपूर के घर की तस्वीरें
- फोटो : instagram/shahidkapoor
इसके अलावा मीरा ने शाहिद और अपने बच्चों से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। मीरा ने खुलासा किया कि क्राउन उनका पसंदीदा सीरीज है। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वो शाहिद को 'सुनिए' कहकर बुलाती हैं। उन्हें थाई फूड पसंद है और डेविड बेकहम पसंदीदा फुटबॉलर हैं। मीरा ने बताया कि उनके दोनों बच्चों में जैन शरारती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : instagram/mira.kapoor
हाल ही में मीरा राजपूत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। तस्वीर में वह सलवार सूट पहने दिखीं। साथ ही उन्होंने मांगटीका भी लगाया था। मीरा राजपूत ने कैप्शन में लिखा, 'इससे पहले कि आप अपनी जिंदगी का सबसे महत्वपूर्ण कदम उठाएं, निश्चित रूप से आप अपने पैरों का अच्छी तरह से ख्याल रखें।' तस्वीर मीरा की शादी से पहले की थी।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
- फोटो : instagram/shahidkapoor
बता दें कि शाहिद कपूर ने मीरा राजपूत से साल 2015 में शादी की थी। इन दोनों की अरेंज मैरिज है। अपनी शादी को लेकर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। बीती सात जुलाई को इन दोनों ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।