{"_id":"65a13efd469bfe8c320f6e8d","slug":"are-bollywood-actor-prateik-babbar-priya-banerjee-engaged-know-details-here-2024-01-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Prateik-Priya: प्रतीक बब्बर ने कर ली प्रिया बनर्जी से सगाई? यहां जानें पूरी खबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Prateik-Priya: प्रतीक बब्बर ने कर ली प्रिया बनर्जी से सगाई? यहां जानें पूरी खबर
अभिनेता प्रतीक बब्बर ने इस साल की शुरुआत यानी जनवरी में अपनी पत्नी और फिल्म निर्माता सान्या सागर से तलाक ले लिया था। 2019 में शादी करने से पहले दोनों ने कुछ समय तक डेट किया था। हालांकि, कुछ शादी के कुछ समय के बाद दोनों के बीच चीजें ठीक नहीं रहीं और दोनों ने अलग होने का फैसला ले लिया। इसके बाद प्रतीक बब्बर ने प्रिया बनर्जी को डेट करना शुरू कर दिया। दोनों को लेकर अब एक नई जानकारी सामने आई है।
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी
- फोटो : Social media
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद अब दोनों ने सगाई कर ली है। रिपोर्ट्स में एक करीबी के हवाले से दावा किया गया है कि प्रतीक ने अपने जन्मदिन से दो दिन पहले प्रिया को प्रपोज किया था और इसके बाद दोनों ने सगाई कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।
3 of 5
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी
- फोटो : Social media
प्रिया बनर्जी ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से 28 नवंबर को प्रतीक को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी थीं। तस्वीर में यह जोड़ा एक दूसरे को किस करते हुए नजर आया था। फोटो में प्रिया प्रतीक की गोद में बैठी थीं।
एक साक्षात्कार के दौरान प्रतीक ने प्रिया के बारे में खुलकर बात भी की थी। उन्होंने साझा किया था, “प्रिया को पाकर मैं बहुत भाग्यशाली हूं। मैंने बहुत सारी गलतियां की हैं, लेकिन ऐसी अद्भुत महिला के मेरे जीवन में आने के लिए मैंने कुछ तो सही ही किया होगा।”
विज्ञापन
5 of 5
प्रतीक बब्बर, प्रिया बैनर्जी
- फोटो : Social media
अभिनेता ने खुलासा किया था कि उस समय वे तलाक लेने की प्रक्रिया में थे और प्रिया ने अपनी सगाई तोड़ दी थी। उन्होंने साझा किया था कि उन्होंने सीधे संदेशों (डीएम) के माध्यम से उनसे संपर्क शुरू किया था, लेकिन अपने चल रहे अलगाव के कारण शुरू में वे झिझक रहे थे।
प्रभास-दीपिका फिल्म कल्कि 2898 एडी की रिलीज डेट टली, मेकर्स ने किया नई तारीख का एलान
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।