बॉलीवुड एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह का जन्म 26 सितंबर को देहरादून में हुआ था। उन्होंने साल 1987 में आदित्य पंचोली के साथ बॉलीवुड डेब्यू किया था। हालांकि पहली बार अर्चना को निकाह फिल्म के एक गाने में 10 सेकेंड के लिए देखा गया था। अर्चना ने अपने एक्टिंग करियर में सपोर्टिग रोल ज्यादा निभाए। तब से अब तक अर्चना ने अभिनय क दम पर खूब नाम कमाया है। हालांकि उनकी निजी जिंदगी में अड़चने आती रही हैं।
2 of 5
Parmeet Sethi and Archana Puran Singh
- फोटो : instagram- @archanapuransingh
अर्चना ने 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इससे पहले भी अर्चना की शादी हो चुकी थी? इतना ही नहीं अर्चना का तो तलाक के बाद प्यार पर से ही विश्वास उठ चुका था। परमीत से अर्चना की लव स्टोरी एक इवेंट के दौरान शुरू हुई थी। दोनों एक दूसरे के प्यार में इस कदर डूब गए कि यह रिश्ता सात जन्मों के लिए बंध गया।
3 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi
- फोटो : instagram- @archanapuransingh
अर्चना परमीत के गुड लुक्स पर दिल हार बैठीं तो वहीं परमीत अर्चना की सुंदरता और विचारों की स्पष्टता पर दिल दे बैठे। एक दूसरे से प्यार का इजहार करने के बाद परमीत और अर्चना ने लिव-इन रिलेशनशिप में जाने का फैसला लिया। जिस वक्त इन दोनों ने यह फैसला लिया था उस वक्त दोनों का इस तरह शादी के पहले एक साथ रहना अपने आप में बहुत बड़ी बात थी। कुछ वक्त तक इन लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने 30 जून, 1992 में शादी कर ली।
4 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi
- फोटो : instagram- @archanapuransingh
शादी के कई साल बाद अर्चना ने एक इंटरव्यू में कहा था- 'शादी एक नाम है जो किसी रिलेशनशिप को मिलता है। यह एक प्यार का बंधन है जिसमें दो लोग एक दूसरे के लिए सब कुछ कर सकते हैं। जब हम दोनों ने लिव-इन में जाने का फैसला लिया था तो हम दोनों एक दूसरे के साथ खड़े थे। अपने बच्चों को एक पहचान देने के लिए हमने शादी करने का फैसला किया।'
5 of 5
Archana Puran Singh and Parmeet Sethi
- फोटो : instagram- @archanapuransingh
आज कल अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका निभाती हैं। उनका नाम सीरियल 'श्रीमान श्रीमती जी' से फेमस हुआ था। वह 18 साल की उम्र में मुंबई आईं थी जिसके बाद उन्होंने विज्ञापनों में काम करना शुरू किया। अर्चना फिल्म लव स्टोरी 2050, मोहब्बतें, कृष, कुछ कुछ होता है, मस्ती और बोल बच्चन जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।