बॉलीवुड में ऐसे कई सितारे हैं जिन्हें पहली शादी तोड़ने के बाद अपना प्यार मिला। ये कहना गलत नहीं होगा कि फिल्म इंडस्ट्री में रिश्ते बनना और टूटना दोनों ही बेहद आम बात हैं। आए दिन किसी के अफेयर की खबर सामने आती है तो किसी के तलाक की। मानो जैसे रिश्ते नहीं हाथ की कठपुतली हो गई हो। कहते हैं प्यार में इंसान को कुछ दिखता नहीं, बस हो जाता है। आज की तारीख में बॉलीवुड में ऐसी कई जोड़ियां हैं जिनकी उम्र में कई सालों का फासला है। बात मलाइका अर्जुन की हो या अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी की। मलाइका उम्र में अर्जुन से बड़ी हैं और अरबाज जॉर्जिया से उम्र में 22 साल बड़े। कहते हैं ना, प्यार और जंग में सब जायज होता है, बस ऐसा ही कुछ इन सितारों के साथ भी है।
जॉर्जिया एंड्रियानी एक इटैलियन मॉडल और डांसर हैं जो अक्सर अरबाज खान के साथ अफेयर की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा ने शादी के 19 साल बाद तलाक ले लिया था। उनके अचानक अलग होने के फैसले ने फैंस को हैरान कर दिया था। हालांकि तलाक के बाद दोनो ही अपनी अपनी जिंदगी अपने मर्जी के मुताबिक गुजार रहे हैं। इसी बीच अरबाज ने जॉर्जिया संग अपने रिश्ते को लेकर एक बड़ी बात कही है।
2 of 5
अरबाज और जॉर्जिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक बातचीत के दौरान अरबाज खान ने कहा है कि 'कुछ लोगों को जॉर्जिया एंड्रियानी को सिर्फ उनकी 'गर्लफ्रेंड' या 'बे' कहना बंद कर देना चाहिए क्योंकि उनकी अपनी एक अलग पहचान है। वह एक बेहतरीन इटैलियन मॉ़डल और डांसर हैं लेकिन सिर्फ उनको मेरी गर्लफ्रेंड के नाम से पहचाना जाना, ये गलत है।'
3 of 5
अरबाज और जॉर्जिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज आगे कहते हैं, 'सबसे पहले तो उन्हें एक व्यक्ति के रूप में जाना जाना चाहिए। मैं उन लोगों का नाम नहीं लेने जा रहा हूं जो लगातार 'अरबाज खान की गर्लफ्रेंड' लिखते हैं। उनकी एक खुद की पहचान है। आप उन्हें 'अरबाज खान की गर्लफ्रेंड' नहीं कह सकते। ऐसा नहीं करना चाहिए। हां, अभी वो मेरे जीवन में है, हम दोनों साथ हैं लेकिन सिर्फ यही उनकी पहचान नहीं है।'
4 of 5
अरबाज और जॉर्जिया
- फोटो : सोशल मीडिया
अरबाज खान ने इतना तक कहा कि 'यह ऐसा है जब आप मेरे बारे में सिर्फ 'सलीम खान का बेटा' या 'सलमान खान का भाई' लिखते या कहते हैं। लेकिन कभी गौर किया कि ऐसा करना कितना गलत है। हर किसी को अपना स्पेस और पहचान देनी होगी और जॉर्जिया भी यही चाहेंगी।'
5 of 5
अरबाज और जॉर्जिया
- फोटो : सोशल मीडिया
दिलचस्प बात है कि अरबाज से जॉर्जिया उम्र में 22 साल छोटी हैं। अरबाज 52 के हैं जबकि जॉर्जिया 30 साल की हैं। दोनों कई मौकों पर एक साथ नजर आते हैं। खास ये भी है कि अरबाज का पूरा परिवार जॉर्जिया के बारे में जानता है। अरबाज खान जॉर्जिया के साथ अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी चर्चा में रहते हैं। लोगों का मानना है कि जल्द ही दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं।