फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान से शादी पर रिपोर्टर ने पूछा सवाल, अरबाज बोले- 'सिंगल हैं भाई, आप...'

Wed, 23 Oct 2019 10:19 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 23 Oct 2019 10:19 PM IST
विज्ञापन
Arbaaz Khan offered Reporter to Marry Salman Khan on Dabangg 3 trailer Launch Event
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान स्टारर फिल्म दबंग 3 का ट्रेलर आज शाम को रिलीज हुआ। ट्रेलर में सलमान खान न सिर्फ जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रहे हैं बल्कि साथ ही साथ जोरदार डायलॉग्स मारते भी नजर आ रहे हैं। वैसे सिर्फ ट्रेलर ही नहीं ट्रेलर लॉन्च इवेंट में भी सलमान ने खूब डायलॉग्स मारे।

Arbaaz Khan offered Reporter to Marry Salman Khan on Dabangg 3 trailer Launch Event
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल ट्रेलर लॉन्च के दौरान सलमान खान एक दम मस्ती भरे अंदाज में नजर आए। इस दौरान सलमान खान सहित अरबाज ने रिपोर्ट्स के साथ जमकर मस्ती मजाक किया। ऐसे में एक रिपोर्टर ने सलमान से पूछा कि चुलबुल पांडे शादी कब कर रहे हैं? इस सवाल को सुनकर सलमान ने मस्ती में कहा कि चुलबुल पांडे की तो शादी हो चुकी है और सोनाक्षी की ओर इशारा करते हुए  कहा कि देखिए चुलबुल पांडे की कितनी सेक्सी वाइफ है। 

Arbaaz Khan offered Reporter to Marry Salman Khan on Dabangg 3 trailer Launch Event
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद सलमान ने कहा कि आपका सवाल ही गलत है, बढ़िया सवाल है कि आप पूछिए की सलमान खान कब शादी कर रहे हैं? सलमान खान का इतना कहना ही था कि अरबाज ने तुरंत मजाक में कहा कि सलमान अवेलेबल हैं और आप कर लो शादी। इसके बाद अरबाज ने कहा कि आप ऐसे पूछो ना कि सलमान आप मुझसे शादी करोगे क्या?

विज्ञापन
विज्ञापन
Arbaaz Khan offered Reporter to Marry Salman Khan on Dabangg 3 trailer Launch Event
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

मस्ती मजाक का सिलसिला आगे बढ़ा तो अरबाज ने कहा कि इस बार सलमान ने फिल्म में बहुत इंट्रेस्ट लिया है। ये बात सुनते ही सलमान ने तपाक से कहा- हां अरबाज़ ने क्लीयर कर दिया की भाई फ़िल्म पिटी तो सलमान की वजह से पिटेगी। इसके बाद सलमान ने आगे कहा- मैंने स्क्रिप्ट पर मेहनत की है और मैं चाहता हूं कि क्रिटिक्स भी कहें कि वाह क्या फिल्म लिखी है। वहीं अगर फिल्म पिटी तो तेलुगू, तमिल, कन्नड़ हर जगह पिटेगी।

विज्ञापन
Arbaaz Khan offered Reporter to Marry Salman Khan on Dabangg 3 trailer Launch Event
दबंग 3 - फोटो : सोशल मीडिया

ट्रेलर लॉन्च में ही फिल्म की डबिंग का किस्सा शेयर करते हुए सलमान ने कहा कि जब मैंने पहली बार तमिल के लिए डबिंग की तो प्रभुदेवा ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि आप तमिल नहीं बल्कि कोई विदेशी भाषा बोल रहे हैं। इसके बाद डबिंग की जिम्मेदारी किसी और को दी गई। गौरतलब है कि फिल्म में सलमान के अलावा सोनाक्षी, अरबाज, सई मांजरेकर और सुदीप किच्चा मुख्य भूमिकाओं में हैं।

पढ़ें: 'दबंग 3' का ट्रेलर हुआ रिलीज, चुलबुल अंदाज में एक्शन करते नजर आए सलमान खान

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed