{"_id":"5daff7868ebc3e93b4347097","slug":"malaika-arora-birthday-special-then-and-now-differences","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वक्त के साथ कुछ ऐसे बदलती गईं मलाइका अरोड़ा, पहले और अब में पहचान करना मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वक्त के साथ कुछ ऐसे बदलती गईं मलाइका अरोड़ा, पहले और अब में पहचान करना मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 23 Oct 2019 10:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मलाइका अरोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की आइटम गर्ल और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा एक्टर अर्जुन कपूर के अफेयर के साथ अपने तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। मलाइका अपनी फिटनेस के साथ-साथ फैशनसेंस के कारण जानी जाती हैं। मलाइका की पहले और अब की तस्वीरें देखें तो उन्होंने काफी ज्यादा ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
2 of 5
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोरा खान एक ट्रेंड डांसर हैं। चार साल की उम्र से ही वो डांस सीखने लगी थीं। अपने शुरूआती दौर में ही 'गुड़ नाल इश्क मीठा' और 'छैयां-छैयां' इन दो गानों पर डांस से उन्होंने अपनी पहचान बना ली थी। तब की मलाइका और अब की मलाइका में फर्क आपको उनकी तस्वीर देखकर ही लग जाएगा।
3 of 5
मलाइका अरोड़ा
इन तस्वीरों को देखकर फैंस चकरा जाएंगे कि यह मलाइका ही हैं या कोई और। इन तस्वीरों से साफ दिखता है कि मलाइका ने अपने आपको फिट रखने के लिए कितनी मेहनत की है। उनका यह ट्रान्सफॉरमेशन दूसरों के लिए एक प्रेरणा है। मलाइका योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मलाइका अरोड़ा
मलाइका की कुछ पुरानी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इन तस्वीरों में मलाइका आज जैसी दिखती हैं उससे बिल्कुल अलग लग रही थीं। उनकी पुरानी तस्वीरें देखकर आप चौंक जाएंगे। पुरानी तस्वीरें हो या नई इन तस्वीरों से साफ है कि मलाइका हमेशा अपना कॉन्फिडेंस कैरी करती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
मलाइका अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि मलाइका का अरबाज खान के साथ 2017 में तलाक हुआ था। जिसके बाद उनका नाम अर्जुन कपूर से जुड़ा। कुछ दिन पहले जब मलाइका से उनकी अर्जुन के साथ चर्च वेडिंग के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने जोर से हंसते हुए कहा कि यह सब मीडिया की बनाई खबरें हैं। फिर वह ब्लश करने लगीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।