फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Deepika Padukone and Ranveer Singh become parents second time share photo

देवी पादुकोण सिंह: रणवीर-दीपिका ने महानवमी पर किया छोटी बेटी का नामकरण, साझा की दुआ की बहन की पहली तस्वीर

Tue, 20 Oct 2026 05:45 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 20 Oct 2026 05:45 PM IST
सार

Devi Padukone Singh: दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने अपनी दूसरी बेटी का नामकरण किया है। कपल ने अपने परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस पर सेलेब्स रिएक्शन दे रहे हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh become parents second time share photo
परिवार के साथ दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह महीने भर पहले ही दूसरी बार माता-पिता बने हैं। आज महानवमी पर कपल ने अपनी छोटी बेटी का नामकरण किया है। दीपिका ने सोशल मीडिया पर अपने परिवार के साथ एक तस्वीर शेयर की है। इसमें उनकी दोनों बेटियां और पति रणवीर साथ नजर आ रहे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'प्यार और प्रचुरता…देवी पादुकोण सिंह'। इसके साथ ही दीपिका ने नजर ना लगे वाला ईविल आई इमोजी साझा किया है। खास बात यह है कि कपल ने महानवमी के दिन अपनी बेटी का नामकरण किया है और उसे 'देवी' नाम दिया है।
विज्ञापन

Trending Videos

Deepika Padukone and Ranveer Singh become parents second time share photo
रणवीर सिंह-दुआ-दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
सेलेब्स दे रही प्रतिक्रिया
दीपिका पादुकोण की पोस्ट आते ही फैंस ने कपल को बधाई देनी शुरू कर दी है। फैंस के अलावा सेलेब्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। मृणाल ठाकुर, शरवरी वाघ और भूमि पेडनेकर ने दीपिका की पोस्ट पर दिल वाले इमोजी कमेंट किए हैं। वहीं हर्षदीप कौर ने लिखा 'दिल खुश हो गया देख कर। आप पर ईश्वर की कृपा हो।' 

विज्ञापन
विज्ञापन

Deepika Padukone and Ranveer Singh become parents second time share photo
दीपिका पादुकोण - फोटो : इंस्टाग्राम
क्यों खास है दीपिका की बेटी का नाम?
महानवमी के मौके पर अपनी बेटी का नाम बताना इस घोषणा को और भी खास बनाता है। भारतीय संस्कृति में ‘देवी’ नाम का विशेष महत्व है। यह नाम ईश्वर के दिव्य स्वरूप, शक्ति, सुंदरता, गरिमा और नारी शक्ति का प्रतीक है।
विज्ञापन

कब हुआ दीपिका की दूसरी बेटी का जन्म?
बता दें कि दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने 19 सितंबर को अपनी दूसरी बेटी का स्वागत किया था। इस बात की जानकारी अभिनेत्री ने खुद एक पोस्ट साझा करके दी थी। इस पोस्ट में उनकी बेटी के पैरों के निशान बने हुए थे। साथ ही लिखा था, 'बेबी गर्ल का स्वागत है... 19/09/2026'। 

Deepika Padukone and Ranveer Singh become parents second time share photo
बेटी दुआ के साथ रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
सितंबर में ही जन्मी थी पहली बेटी
बता दें कि दीपिका दूसरी बार मां बनी हैं। इससे पहले अभिनेत्री पहली बार 8 सितंबर 2024 में मां बनी थीं, तब उन्होंने बेटी को जन्म दिया था जिसका नाम उन्होंने दुआ रखा। दिवाली 2025 पर रणवीर और दीपिका ने पहली बार अपनी बेटी की तस्वीर साझा की थी।

Deepika Padukone and Ranveer Singh become parents second time share photo
रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
6 साल की डेटिंग के बाद की थी शादी
  • बता दें रणवीर और दीपिका की पहली मुलाकात संजय लीला भंसाली के फिल्म 'रामलीला' के सेट पर हुई थी। 
  • यहीं से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। 
  • फिर छह साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद कपल ने इटली के शहर लेक कोमो में एक-दूसरे से शादी रचाई थी।
  • साल 2018 में दोनों की शादी कोंकणी और सिंधी परंपरा से हुई थी। 
  • दीपिका और रणवीर की शादी काफी प्राइवेट थी, इसमें केवल उनके करीबी और परिवार के लोग ही शामिल हुए थे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by दीपिका पादुकोण (@deepikapadukone)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed