बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के भाई अरबाज खान कथित गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में हैं। अरबाज और जॉर्जिया को अक्सर फिल्मी पार्टियों और छुट्टियां साथ बिताते हुए देखा जाता है। यह स्टार कपल हमेशा साथ में देखे जाते हैं। अब अरबाज और जॉर्जिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
मीडियो में चल रही खबरों की मानें तो पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा को तलाक देने के बाद अरबाज खान जल्द ही जॉर्जिया एंड्रियानी से शादी कर सकते हैं। परिवारिक सूत्रों की मानें तो अरबाज खान जॉर्जिया से शादी करने को लेकर जल्द ही घोषणा भी कर सकते हैं। हालांकि वह शादी कब करेंगे इस बात का कोई खुलासा नहीं हुआ है। गौरतलब है कि अरबाज और जॉर्जिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
वहीं अरबाज और जॉर्जिया ने अपने इस रिश्ते को लेकर अभी तक भी कोई आधिकारी घोषणा नहीं की है। बात करें अरबाज खान और उनकी पूर्व पत्नी मलाइका अरोड़ा की तो इन दिनों की शादी साल 1998 में हुई थी। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है। करीब 18 साल साथ रहने के बाद साल 2016 में इन दोनों ने तलाक ले लिया।
वहीं बात करें अरबाज खान की अपकमिंग फिल्म की तो वह जल्द ही अपने जीजा आयुष शर्मा की बहुचर्चित अपकमिंग फिल्म 'लवरात्रि' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है । फिल्म में अरबाज के साथ भाई सोहेल खान भी दिखाई देंगे। यह फिल्म 5 अक्टूबर 2018 को रिलीज होगी।