बड़े से लेकर छोटे परदे पर मां के किरदार से दर्शकों के दिलों की जीतने वाली बॉलीवुड की दिग्गज अदाकार रीता भादुड़ी का आज निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से बीमार चल रही थीं। उनके निधन की जानकारी एक्टर शिशिर शर्मा ने ट्वीट करके दी । रीता ने अपने फिल्मी सफर की शुरुआत साल 1968 में फिल्म 'तेरी तलाश में' से की थी।
इसके बाद 90 का दशक आते-आते उन्हें कभी मां तो कभी दादी के किरदार में देखा गया। कुछ सदाबहार हीरोइनों की तरह उनका मां का किरदार सालों तक लोगों के जहन में रहा है। देखा जाए तो केवल रीता भादुड़ी ही नहीं ऐसी कई एक्ट्रेस रही जिन्होंने परदे पर मां बनकर दर्शकों की आंखों तक नम कर दी। आज हम आपके परदे की उन्हीं मां से रूबरू करवाते हैं।
रीमा लागू
रीमा लागू को कौन नहीं जानता होगा। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों में मां का रोल निभाने के साथ-साथ 'श्रीमान- श्रीमती' और 'तू तू मैं मैं' जैसी टीवी सीरियल में भी मां के रोल से दर्शकों के दिलों को जीता। लेकिन बीते साल 18 मई को निधन हो गया।
निरूपा रॉय
1970 से लेकर 90 के दशक तक एक्ट्रेस निरूपा रॉय की एक्टिंग का जवाब नहीं था। परदे पर हीरो की मां के रोल से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीतने वाली इस एक्ट्रेस को दिग्गज कलाकार अमिताभ बच्चन की ऑन स्क्रीन मां भी कहा जाने लगा। निरूपा रॉय ने कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां का रोल किया था। उनका निधन 13 अक्टूबर 2004 को हुआ था।
नूतन
नूतन का यूं तो अन्य हीरइनों की तुलना में फिल्मी करियर ज्यादा लंबा नहीं रहा। लेकिन अपने छोटे से फिल्मी करियर में उन्होंने खूबसूरत हीरोइन के साथ-साथ ममता से भरी मां का भी करिदार निभाया। वह बड़े परदे पर अनिल कपूर से लेकर संजय दत्त की मां तक का रोल कर चुकी हैं।
जोहरा सहगल
एक्ट्रेस जोहरा सहगल ने भी कई फिल्मों में मां का रोल निभाया है। वह कई फिल्मों में अमिताभ बच्चन की मां के रोल में नजर आ चुकी हैं।